रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर जारी हो चुका है। विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत फिल्म रोमांस की नई परिभाषा सिखाएगी। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, इमोशन और रोमांटिक ट्विस्ट के साथ काफी दिलचस्प लग रहा है। ट्रेलर में दर्शक दो विवाहित जोड़ों की झलक देखते हैं, जो अपने रिश्तों में फिर से चिंगारी जगाने की कोशिश कर रहे हैं। वे शादी की खुशी को फिर से ताजा करने के लिए मूवी डेट पर जाते हैं और अच्छी यात्राएं करते हैं।
Do Aur Do Pyaar: 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखे विद्या-प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली। यह फिल्म विद्या बालन और प्रतीक गांधी द्वारा निभाए गए एक विवाहित जोड़े के बारे में है। वहीं, सेंथिल और इलियाना द्वारा निभाए गए पात्रों के साथ उनका विवाहेतर संबंध है। हालांकि, अपने अफेयर के बाद भी वे दोनों अपने जीवनसाथी की ओर आकर्षित होने लगे हैं। ट्रेलर यह संकेत देता है कि फिल्म की मूल कहानी एक ही व्यक्ति के साथ दोबारा प्यार में पड़ने की है।
View this post on Instagram
A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)
Heeramandi: 'हीरामंडी' से फरदीन खान का पहला लुक जारी, दर्शकों को भाया 'वली मोहम्मद' का नवाबी अंदाज
हाल ही में 'दो और दो प्यार' के निर्माताओं ने फिल्म का गाना 'तू है कहां' जारी किया था, जो पहले से ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसमें विद्या बालन और प्रतीक गांधी हैं। ऊटी की सुरम्य पृष्ठभूमि पर आधारित संगीत वीडियो तब सामने आता है, जब विद्या और प्रतीक के फिल्म में निभाए गए किरदार एक स्थानीय टैक्सी में एक साथ यात्रा पर निकलते हैं।
Sonali Bendre: ससुराल में जब फिल्मों पर होती है चर्चा तो खुद को बाहरी मानती हैं सोनाली ? अभिनेत्री ने बताई वजह
ट्रेलर वीडियो साझा करते हुए विद्या ने कैप्शन में लिखा, 'तैयार हो जाइए, क्योंकि यह 'दो और दो प्यार' के साथ मनोरंजन और रोमांस को दोगुना करने का समय है। वहीं फिल्म की बात करें तो शीर्षा गुहा ठाकुरता के जरिए निर्देशित 'दो और दो प्यार' शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी हैं। समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Jackie Shroff: सेल्फी लेने आए प्रशंसक पर जैकी श्रॉफ ने उठाया हाथ, यूजर्स ने अभिनेता को किया ट्रोल
वहीं सितारों की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो विद्या बालन को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर फिल्म 'नियत' में देखा गया था। वहीं अब वे कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर इलियाना डिक्रूज आखिरी बार 'तेरा क्या होगा लवली' में सह-कलाकार रणदीप हुडा के साथ दिखाई दी थीं। वहीं प्रतीक गांधी हाल ही में कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आए थे।
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने साझा कीं 'अमर सिंह चमकीला' की अनदेखी तस्वीरें, फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ी उत्सुकता