{"_id":"5c57b21cbdec227396044efc","slug":"siddharth-malhotra-break-silence-relation-with-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट से ब्रेकअप के 2 साल बाद आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, 'मैं अब उससे कभी नहीं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट से ब्रेकअप के 2 साल बाद आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, 'मैं अब उससे कभी नहीं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
siddharth malhotra alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट कर रही हैं । दोनों के रिलेशन को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें आती रहती हैं । रणबीर से पहले आलिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के साथ थीं । दोनाें का अफेयर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student Of The Year) के सेट से शुरू हुआ था ।
2 of 5
siddharth malhotra
करीब 4 साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया । इसके बाद दोनों को पब्लिक ईवेंट में एक-दूसरे को अवॉयड करते भी देखा गया । हाल ही में सिद्धार्थ ने पहली बार आलिया से ब्रेकअप को लेकर बयान दिया है । सिद्धार्थ, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे ।
3 of 5
siddharth malhotra
यहीं पर सिद्धार्थ ने अपने और आलिया के रिश्ते के बारे में बात की । उन्होंने कहा, 'हम इसके बाद कभी नहीं मिले। हमारा रिश्ता सामाजिक था। मुझे नहीं लगता कि ये कड़वा था। इसे खत्म हुए अब समय हो गया है। मैं उन्हें डेट करने से भी कई साल पहले से जानता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
siddharth malhotra
'मैंने उनके साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का पहला शॉट दिया था तो इसीलिए ये अब इतिहास है। क्यों दो लोग साथ नहीं रहना चाहते और ऐसा फैसला करने के पीछे हमेशा कोई कारण होता है। उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव थे। जब आप उससे खुद को बाहर निकाल लेते हैं तो आपको सिर्फ अच्छी और खुशी वाली यादें याद रहती है ।'
विज्ञापन
5 of 5
siddharth malhotra
बता दें कि जब सिद्धार्थ और आलिय रिश्ते में थे तब दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की थी । इस एक्स कपल ने अपने रिश्ते को मीडिया से ना कभी छुपाया और न ही स्वीकारा। अब आलिया, रणबीर के साथ हैं । खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।