बिग बॉस 13 फेम अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अपने जन्मदिन के दिन मुसीबत में पड़ गए। दरअसल सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके ऊपर बेवजह किसी व्यक्ति को मारने- पीटने का आरोप लगाया जा रहा है।
सिद्धार्थ शुक्ला पर लगा मारपीट का आरोप और अक्षय कुमार ने घटाई अपनी फीस, पांच खबरें
जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इन 10 सालो में रणवीर की गिनती हिंदी फिल्मों के टॉप अभिनेताओं में होने लगी है। साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्मों की शीर्ष अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी भी कर ली। कुल मिलाकर उनके पिछले 10 साल बहुत अच्छे बीते हैं और आने वाले सालों में भी रणवीर पर्दे पर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आएंगे। इसकी शुरुआत होगी कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' से।
रणवीर सिंह ने शुरू की धमाकों की तैयारी, एक के बाद एक इन सात फिल्मों में दिखेगा 10 साल का एक्सपीरियंस
अभिनेता अजय देवगन अपनी अगली फिल्मों पर तेजी से काम करने के बारे में सोचते हैं। इसलिए, उन्होंने अपनी एक और रुकी हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को भी जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बना ली है। इस शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अजय देवगन ने जानकारी दी है कि वह अपनी फिल्म 'मैदान' को अब स्वतंत्रता दिवस के आसपास नहीं, बल्कि दशहरे पर रिलीज करेंगे। इसके लिए उन्होंने रिलीज की तारीख भी तय कर दी है।
अजय देवगन ने फिर बदली फिल्म 'मैदान' की तारीख, अब इस त्यौहार पर होगी रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान शनिवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। अचानक सुजैन को पुलिस स्टेशन के बाहर देखकर लोग हैरान रह गए। सुजैन के साथ कुछ और लोग भी थे। इसके अलावा कई पुलिस अफसर भी सुजैन के साथ चल रहे थे। ये देखकर लोग सोचने लगे कि आखिर ये क्या माजरा है?
ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अचानक पहुंचीं पुलिस स्टेशन, जानिए क्या है पूरा मामला
हिंदी सिनेमा की गणित समझना सबके बस की बात नहीं। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर जो पहाड़े पढ़े, वे सबक डिजनी इंडिया तक ने याद कर लिए हैं। इस बैनर पर आगे फिल्म बनने में अब टाइम लगेगा। डिजनी ने करण जौहर को अल्टीमेटम दे ही दिया है कि वह ‘ब्रह्मास्त्र’ को फटाफट पूरी करके पहली कॉपी सौंपे। कंपनी की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का जो हुआ वो सबको पता ही है। नतीजा? अक्षय कुमार के भाव नीचे आ गए हैं।
‘लक्ष्मी’ की विफलता के बाद गिरी अक्षय कुमार की फीस, ‘बच्चन पांडे’ के लिए हो रहा नए सिरे से समझौता