बॉलीवुड के यंग एक्टर टाइगर श्रॉफ किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनके स्टंट वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी उनके डांस मूव्स को देख फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं। टाइगर शर्मिले स्वभाव के हैं और ये बात सब जानते हैं। हाल ही में उन्हें जब शादी का प्रस्ताव मिला तो उनका जवाब कुछ ऐसा था जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
फैन ने टाइगर श्रॉफ को दिया शादी का प्रपोजल, एक्टर ने जवाब से जीत लिया दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने वाले टाइगर श्रॉफ ने #askme हैशटैग के जरिए लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया। उसी वक्त एक फैन ने टाइगर को शादी के प्रपोज कर दिया।
यूके में रहने वाली एक फैन ने टाइगर से कहा "यूके आ जाओ और मुझसे शादी कर लो।" टाइगर ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सादगी के साथ दिया। उन्होंने लिखा, 'शायद कुछ सालों बाद, जब मैं आपको सपोर्ट कर सकूं... तब तक मुझे बहुत ज्यादा कमाना और सीखना है।'
बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि संजय दत्त फिल्म खलनायक का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं। साल 1993 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में वह जैकी श्रॉफ की जगह उनके बेटे टाइगर को कास्ट कर सकते हैं।
गौरतलब है कि टाइगर आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्में बागी 4, हीरोपंती 2 और रैम्बो है।
'मिर्जापुर' की बीना से लेकर 'पंचायत' की प्राधान पत्नी तक इन किरदारों ने छोटे रोल में ही लूट ली महफिल