टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है । शो के बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले सिद्धार्थ की लोकप्रियता फैंस के बीच सबसे ज्यादा है । इसी वजह से बार-बार नॉमिनेट होने के बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं । 39 साल के सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी ।
मॉडलिंग के दिनों में ऐसे दिखते थे सिद्धार्थ शुक्ला, 14 साल में पूरी तरह बदल गया लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वो टीवी का जाना-माना नाम बन चुके हैं। सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ । सिद्धार्थ की रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी । सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे । अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे ।
एक बार सिद्धार्थ ने मां के कहने पर एक मॉडलिंग कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया। ये बात साल 2004 की है। सिद्धार्थ कॉम्पटीशन में बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। वहां जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें कॉम्पटीशन के लिए चुन लिया था ।
A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
सिद्धार्थ ने बेमन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी किस्मत बदल देगा। सिद्धार्थ ने ये कॉम्पटीशन जीत लिया । सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया । वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया।
सिद्धार्थ ने वापस आकर मॉडलिंग जारी रखी । बाद में सिद्धार्थ ने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो बाबुल का आंगन में लीड रोल मिला। उन्हें कलर्स के शो बालिका वधू से काफी फेम हासिल हुआ था।