सब्सक्राइब करें

Sid-Kiara Reception: क्या सिड-कियारा के रिसेप्शन में जबरदस्ती आई थीं आलिया? नेटिजन्स कर रहे एक्ट्रेस से सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 13 Feb 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Kiara Reception Alia Bhatt attends ex-boyfriend wedding party netizens said she look lost unhappy
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। वहीं, बीती रात कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सिड और कियारा की रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के ज्यादातर सेलेब्स पहुंचे, लेकिन सबका ध्यान अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने खींच लिया। अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लिए तरह-तरह की बातें लिखी जा रही हैं।

Trending Videos
Sidharth Kiara Reception Alia Bhatt attends ex-boyfriend wedding party netizens said she look lost unhappy
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आलिया शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया के सिंपल लुक को फैंस काफी पसंद कर लिया है और साथ ही कमेंट कर उनसे रणबीर कपूर के दिखाई न देने पर सवाल भी पूछ रहे हैं। दरअसल, पार्टी में आलिया अकेले ही पहुंची थीं। बाद में वह अपनी सास नीतू कपूर के साथ पोज देती नजर आईं।

Pathaan Worldwide Collection: रुकने के मूड में नहीं 'पठान'! फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 950 करोड़ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Kiara Reception Alia Bhatt attends ex-boyfriend wedding party netizens said she look lost unhappy
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के वायरल होते इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'वो कितनी उदास और खोई हुई लग रही हैं…उनकी आंखों को देखो उनके साथ कुछ गलत जरूर है या फिर सिड-कियारा की वजह से दुखी हो सकती हैं', तो दूसर ने लिखा, 'आलिया को देख कर लग रहा है कि वो यहां आना नहीं चाहती थीं, पर मजबूरी में आई हैं, वह एकदम लॉस्ट लग रही हैं और उनका चेहरा भी अजीब है।' एक अन्य ने लिखा, 'अपनी शादी में किसी को नहीं बुलाया और एक्स के रिसेप्शन में आ गई हैं।' इसके अलावा कुछ लोग आलिया के अपने एक्स बॉयफ्रेंड के रिसेप्शन में आने की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये दिखा रहा है कि वे अभी भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Bigg Boss 16: स्टैन के विनर बनने पर मचा बवाल, तो हार कर भी जीत गईं प्रियंका, 25 लाख के साथ मिला बड़ा ब्रेक!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sidharth Kiara Reception Alia Bhatt attends ex-boyfriend wedding party netizens said she look lost unhappy
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सिड ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह अपनी एक्स की बिल्ली को अभी भी मिस करते हैं। वहीं, कियारा और सिद्धार्थ साथ में 'शेरशाह' में नजर आए थे और काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब उन्होंने शादी कर ली है।

Bigg Boss 16: दोस्त के हाथ मिली हार पर शिव ने तोड़ी चुप्पी, रनर-अप बनने पर बोले- जो होना था हुआ ट्रॉफी मेरे...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed