फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actress: कास्टिंग काउच की पोल खोल चुकी हैं ये साउथ एक्ट्रेस, बेबाकी से साझा किए कड़वे अनुभव

Mon, 13 Feb 2023 09:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
These South Indian Actresses Open Up On Casting Couch From From Sri Reddy To Anushka Shetty
साउथ एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

कास्टिंग काउच! सिनेमा जगत की एक कड़वी हकीकत, जिससे एक्ट्रेस को दो-चार होना पड़ता है। फिल्मों में रोल देने के लिए उनके सामने कॉम्प्रोमाइज करने की शर्त रख दी जाती है। कास्टिंग काउच का खेल सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ सिनेमा में भी इसके पैर खूब मजबूत हैं। साउथ की कई चर्चित एक्ट्रेस तो इस पर चुप्पी भी तोड़ चुकी हैं। सार्वजनिक रूप से कास्टिंग काउच पर बात करते हुए इन एक्ट्रेस ने अपने कड़वे अनुभव बड़ी बेबाकी से साझा किए। आइए जानते हैं...

These South Indian Actresses Open Up On Casting Couch From From Sri Reddy To Anushka Shetty
श्रीरेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीरेड्डी 
साउथ की चर्चित एक्ट्रेस श्रीरेड्डी कई बार कास्टिंग काउच के खिलाफ मुखरता से बोल चुकी हैं। श्रीरेड्डी हैदराबाद की सड़कों पर उतरकर कास्टिंग काउच के खिलाफ गुस्सा दिखा चुकी हैं और विरोध में आवाज उठा चुकी हैं। इस पर काफी हंगामा हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा था, 'फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों ने मुझे काम देना का वादा किया और उनके सामने मुझे कपड़े उतारने पड़े। लेकिन मुझे कोई रोल नहीं मिला।'

These South Indian Actresses Open Up On Casting Couch From From Sri Reddy To Anushka Shetty
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राजेश
तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राजेश भी कास्टिंग काउच पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि 'निर्माता निर्देशक कास्टिंग काउच के ऑफर को एडजेस्टमेंट, कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट जैसे शब्दों से छुपाते हैं। फिल्म में काम करने पर लोग कहते थे कि बस आधे घंटे के लिए जाओ और आ जाओ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
These South Indian Actresses Open Up On Casting Couch From From Sri Reddy To Anushka Shetty
पार्वती - फोटो : सोशल मीडिया

पार्वती
मलयालम इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा पार्वती ने भी कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म करने के दौरान उन्हें बीच में ब्रेक देने की बात कही गई थी। जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि 'क्या ब्रेक, यार? मैंने अपना काम पहले ही कर दिया है और मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ और करने की जरूरत है।'
Farzi Review: शाहिद कपूर की अति से याद आए रहीम, प्यादे सों फरजी भयो, टेढ़ो टेढ़ो जाए

विज्ञापन
These South Indian Actresses Open Up On Casting Couch From From Sri Reddy To Anushka Shetty
वरलक्ष्मी सार्थकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वरलक्ष्मी सार्थकुमार
तेलुगु अभिनेत्री वरलक्ष्मी सार्थकुमार भी कास्टिंग काउच के कड़वे अनुभव से गुजर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सार्थकुमार की बेटी होने के बाद भी उन्हें निर्माता, निर्देशकों और हीरो की मांगों को पूरा करने के लिए कहा जाता था। उन्होंने यह भी कहा था कि 'मैंने कभी भी अपना इस्तेमाल नहीं करने दिया। अपनी प्रतिभा के बूते अपने लिए रास्ते बनाए।'
South Celebs: एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं साउथ के ये सितारे, निभाते हैं जय-वीरू जितनी पक्की दोस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed