सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की ही चर्चाएं हैं। आज यानी 7 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से की गई। एक तरफ बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस की तरफ से सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला जारी है। वहीं, दूसरी तरफ अब शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।
Sidharth Kiara Wedding Pics: एक-दूजे में डूबे नजर आए सिड-कियारा, तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगी मोहब्बत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।'
Kiara Sidharth Wedding: सिड-कियारा अब एक-दूजे के परमानेंट 'यारा', जिंदगीभर साथ निभाने की कसमें खाकर थामा हाथ
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। शादी के जोड़े में दोनों बेहद जच रहे हैं और काफी खूबसूरत लग रहे हैं। अब फैंस सिड और कियारा की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों को नए सफर की बधाई दे रहे हैं।
मौनी की हॉटनेस और रकुल की दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के लिए पिंक एंड गोल्डन आउटफिट चुना था। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। कियारा पिंक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। लहंगे के साथ कियारा ने हरे रंग की हैवी ज्वेलरी कैरी की हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिंक और सिल्वर कलर की चूड़ियों से अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया है।
Pathaan Box Office Collection: 450 करोड़ का आंकड़ा छूने से एक कदम दूर पठान, 14वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Family Man 3: 'फैमिली मैन सीजन 3' लेकर आने वाले हैं मनोज बाजपेयी? वीडियो साझा कर फैंस को दिया बड़ा हिंट