बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले काफी समय से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चाओं में थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आज तक कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है, लेकिन दोनों ने इस महीने की शुरुआत में अर्पिता खान की ईद पार्टी में एक साथ शामिल होकर अपनी ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ देख उनके फैंस काफी खुश हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार लुटाते नजर आते हैं और एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा के लिए अपना प्यार एक बार फिर जग-जाहिर कर दिया है।
Sidharth Malhotra Kiara Advani: ब्रेकअप की खबरों के बीच सिद्धार्थ ने कियारा की पोस्ट पर किया कमेंट, खुशी से झूम उठे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो पर सिद्धार्थ ने किया कमेंट
कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को प्रमोट करने में लगी हुई हैं। इसी प्रमोशनल एक्टिविटी के चलते अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर फिल्म को प्रमोट करने के लिए लाइव आई थीं। इस लाइव वीडियो को हजारों फैंस के अलावा कियारा के कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ भी देख रहे थे। अभिनेता ने न केवल वीडियो देखा, बल्कि कियारा को प्रोत्साहित करते हुए कमेंट भी किया। उन्होंने लिखा,"कम ऑन।"
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
जैसे ही सिद्धार्थ ने कियारा की लाइव वीडियो पर कमेंट किया वैसे ही फैंस का ध्यान उनकी ओर चला गया है। अभिनेता का कमेंट देखकर फैंस खुशी से झूम उठे और दोनों के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "तो सिड ने कियारा का लाइव देखा और इसके साथ ही उसपर कमेंट भी किया। ओह माई गॉड सो क्यूट।" वहीं एक अन्य फैन ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, "सिड बॉयफ्रेंड के तौर पर परफेक्ट हैं और मैं इनके लिए बहुत खुश हूं। इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहा हूं।"
Sid being boyfriend goals and I'm all in for it. Manifesting #SidKiara ki shaadi😭🥺❤ https://t.co/D4IbK2r796
— Ananyea||Aşk var (@Ananyeahhhh) May 14, 2022
Best boyfriend ever ♥️🥹🧿
— Renuka (@Renukabagdi) May 14, 2022
My #SidKiara heart 💝💓 https://t.co/kC70T8DVOV
काम में बिजी हैं दोनों
कियारा और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा ही लोगों को प्रभावित किया है। यह कपल अक्सर पार्टियों, एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में दोनों के ब्रेकअप की अफवाहे सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जहां 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन में वयस्त हैं, वहीं सिद्धार्थ रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।