सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फेरे लेकर एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी इस नए जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ-कियारा को बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई, करण ने कही दिल छू लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी खास अंदाज में सिद्धार्थ और कियारा को शादी की शुभकामना दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''दोनों को बहुत-बहुत बधाई।'' इसके अलवा सिद्धार्थ के साथ डेब्यू करने वाले वरुण धवन ने भी सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दी है।
Sidharth Kiara Wedding Pics: एक-दूजे में डूबे नजर आए सिड-कियारा, तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगी मोहब्बत

इसके अलावा करण जौहर ने भी दोनों की तस्वीर साझा करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया है, उन्होंने लिखा, ''मैं इससे डेढ़ साल पहले मिला था, तब भी ये शांत, मजबूत और सेंसिटिव था और जब मैं कई सालों के बाद कियारा से मिला, तो उसे भी इतना ही सेंसिटिव पाया।फिर ये एक-दूसरे से मिले और मुझे ये एहसास हुआ कि ये दोनों एक-दूसरे की हिम्मत हैं और इनके बीच की बॉन्डिंग कभी न टूटने वाली है। दोनों ने एक मैजिकल लव स्टोरी लिखी है।''
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश

करण के अलावा भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, नंदिता मेहतानी, करिश्मा कपूर, मनीष पॉल जैसे सितारों ने भी दोनों की शादी की बधाई दी है। बता दें कि इस शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
Sidharth Kiara Wedding Live: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, कहा- हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ हाल ही में फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह अंडरकवर एजेंट के रोल में थे। वहीं, कियारा आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में दिखी थीं। ये दोनों ही फिल्में सीधा ओटीटी पर रिलीज की गई थीं।
Rakhi Sawant: राखी के बाद अब भाई राकेश सावंत ने आदिल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारी मां की मौत के दिन ही...