फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth-Kiara: शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल

Thu, 03 Nov 2022 09:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Nov 2022 09:01 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra kiara advani wedding is searching venue and can marry in chadhigarh as per reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी इन दिनों मीडिया की खबरों में अपने रिलेशनशिप के चलते बनी रहती है। सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपना रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इन दिनों दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है। 'कॉफी विद करण' में अपने रिश्ते को दोस्ती से कुछ ज्यादा बताने वाले सिद्धार्थ और कियारा अक्सर एक-दूसरे के साथ छिपते-छिपाते क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे अपने इस रिश्ते को अब सिद्धार्थ और कियारा शादी का नाम देने जा रहे हैं। इन सबके बीच दोनों की शादी पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कपल की शादी की जगह का खुलासा किया गया है।  

Sidharth Malhotra kiara advani wedding is searching venue and can marry in chadhigarh as per reports
सिद्धार्थ , कियारा - फोटो : social media

पिछले काफी समय से सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी की खबरों के कारण लाइमलाइट में बने हुए हैं।  पिछली सभी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। एक रिपोर्ट में तो इतना भी कहा गया था कि दोनों सितारे इसी साल के अंत में दिसंबर में सात फेरे लेंगे।  इसी बीच अब शादी को लेकर एक और नया अपडेट आया है। एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं।
Box Office Report: पांच हफ्ते बाद भी ‘कांतारा’ का जलवा कायम, ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’ की लुढ़की कमाई

Sidharth Malhotra kiara advani wedding is searching venue and can marry in chadhigarh as per reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के करीबी सूत्रों ने दोनों की शादी का यह बड़ा अपडेट साझा किया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक महीने से अपनी शादी की लोकेशन ढूंढ रहे हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ और कियारा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें वहां पर एक लग्जरी प्रॉपर्टी की तलाश है।  चंडीगढ़ में 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा और रिजॉर्ट' को शादी के लिए देखा जा रहा है। गौरतलब है, जिस जगह को सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए देखा जा रहा है, वहीं पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की भी शादी हुई थी।
Anjali Arora: 'कच्चा बादाम' पर डांस कर रातोंरात स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा, इस शख्स को कर रही हैं डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra kiara advani wedding is searching venue and can marry in chadhigarh as per reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों ने यह भी बताया कि, 'ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहले दोनों गोवा में शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन सिद्धार्थ का बड़ा पंजाबी परिवार है और इस वजह से फिर उन्होंने गोवा का आइडिया ड्रॉप कर दिया।' बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि सिद्धार्थ और कियारा अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सिद्धार्थ और कियारा 2023 के अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधेगे। लेकिन इसके बाद दोनों की शादी दिसंबर में होने का दावा करने वाली रिपोर्ट सामने आई थी, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे।  
Saumya Tondon: करीना और शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं सौम्या, 'गोरी मेम' बनकर घर-घर में हुईं मशहूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed