सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। जैसलमेर में भव्य अंदाज में शादी रचाने के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। मुंबई में हुए रिसेप्शन में फिल्म और बिजनेस जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इनके अलावा इस रिसेप्शन में एक और खास मेहमान शामिल हुए। वह खास मेहमान हैं कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा। सिड-कियारा की शादी को लेकर विशाल बत्रा ने अब प्रतिक्रिया दी है।
Sidharth-Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी पर विशाल बत्रा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- विक्रम-डिंपल की शादी देख ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में विशाल बत्रा अपने परिवार के साथ पहुंचे। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। विशाल बत्रा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर कहा, 'मैंने अपने भाई विक्रम बत्रा की शादी को नहीं देखा था। ऐसे में सिड और कियारा की शादी को देखकर मुझे ऐसा लगा कि रियल लाइफ में मैंने विक्रम और डिंपल चीमा की शादी को देखा है।'
विशाल बत्रा ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि सिड-कियारा की शादी ने उन्हें काफी इमोशनल कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि, 'सिद्धार्थ से मेरी मुलाकात 2015 में हुई थी, जब शेरशाह फिल्म पर बात शुरू हुई थी। तब से हम दोनों टच में हैं। सच्चाई तो ये है कि फिल्म को रिलीज हुए भी दो वर्ष हो गए और आज भी हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने हमें अब शादी में भी बुलाया।'
Taj Divided By Blood Trailer: 'अब खुलेंगे ताज के राज', अदिति राव और धर्मेंद्र की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज
विशाल बत्रा ने आगे कहा, 'दोनों की शादी देखकर कैसा महसूस हुआ, इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। हमें शादी के लिए कियारा ने भी मैसेज किया था। मुझे लगता है कि दोनों 'शेरशाह' की वजह से करीब आए और अब जब दोनों ने शादी की है तो बेहद खुशी हुई। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी है। रियल लाइफ डिंपल और विक्रम शादी नहीं कर सके और साथ जिंदगी नहीं बिता सके, लेकिन रील लाइफ विक्रम और डिंपल आज साथ हैं।'
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए करना होगा इंतजार! फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
आपको बता दें कि फिल्म 'शेरशाह' में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विशाल बत्रा के शहीद भाई विक्रम बत्रा का किरदार अदा किया। वहीं कियारा आडवाणी ने विक्रम की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का रोल निभाया। रियल लाइफ में विक्रम और डिंपल शादी के बंधन में नहीं बंध पाए थे। सिड और कियारा की फिल्म 'शेरशाह' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
Kangana Ranaut: राजामौली को विवादित कहे जाने पर भड़क उठीं कंगना रणौत, कहा- हिम्मत कैसे हुई...