बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेट फिल्म 'भोला' का अजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय की यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज है। इस फिल्म में एक्टर का अलग फॉर्म में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बॉलीवुड के 'सिंघम' ने आज महाशिवरात्रि पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटोज शेयर किए।
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां, बचपन से शिव भक्ति में लीन
अजय देवगन शिव के परम भक्त हैं। वह बचपन से ही भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। शिव के प्रति अजय की अटूट भक्ति है। बॉलीवुड के 'सिंघम' ने अपने सीने पर महादेव का टैटू भी बनवाया है।
अजय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए शूटिंग के दौरान होने वाले अपने अनुभव को साझा किया। एक्टर ने लिखा कि कभी-कभी एक निर्देशक अवास्तविक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले फ्रेम का इंतजार करता है और एक दिन उसे वह मिल ही जाता है। मैं उस दिन बनारस में महाआरती की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान मैंने अपने अंदर जबर्दस्त ऊर्जा का अनुभव किया। यह ऊर्जा केवल महसूस की जा सकती है। उस अनुभव को शायद ही कभी व्यक्त किया जा सकता है। उस स्थान पर आध्यात्मिक ऊर्जा और लोगों की विद्युतीय आभा, सभी एक साथ एक फ्रेम में आ गए। जैसे ही भीड़ ने 'हर हर महादेव' का नारा लगाया, मुझे अपने चारों ओर दिव्य शक्ति की अनुभूति हुई। आज महाशिवरात्रि पर मैं अपनी फिल्म भोला की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं। आप इसमें अद्भुत ऊर्जा देखेंगे…हर हर महादेव!
अजय देवगन शिव के परम भक्त हैं। वह बचपन से ही भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। शिव के प्रति अजय की अटूट भक्ति है। बॉलीवुड के 'सिंघम' ने अपने सीने पर महादेव का टैटू भी बनवाया है। अजय कई फिल्मों में अपने टैटू को दिखाते नजर आए हैं। अजय के फैंस उनके इस टैटू को काफी पसंद करते हैं।
एक्टर अजय देवगन महादेव के इतने बड़े भक्त है कि उन्होंने अपने घर का नाम भी 'शिवशक्ति' रखा है। बाबा महाकाल के प्रति अजय की अनन्य भक्ति है। साल 2016 में अजय की फिल्म 'शिवाय' आई थी। इस फिल्म में उनका नाम भी शिवाय ही था।
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- Heeramandi First Look: 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी! दिल जीत लेगा सोनाक्षी-मनीषा और अदिति का अनोखा अंदाज