सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sidharth Malhotra: मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया..कियारा संग अपनी शादी की खबरों पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Jan 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
sidharth malhotra talks about marriage with kiara advani mission majnu star says no one invited me on wedding
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 'शेरशाह' के बाद एक बार फिर ओटीटी पर 'मिशन मजनू' के साथ वापसी कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने इस फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाई है। इसका प्रीमियर 20 जनवरी को होगा, लेकिन फिल्म से ज्यादा वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के संग अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी शादी की तैयारियों से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। 

Trending Videos
sidharth malhotra talks about marriage with kiara advani mission majnu star says no one invited me on wedding
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिद्धार्थ अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मजनू' का प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कियारा आडवाणी और अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। सिद्धार्थ ने अपनी शादी की खबरों का खंडन कर दिया है। अपनी शादी के सवाल पर अभिनेता ने कहा कि मुझे किसी ने शादी में आमंत्रित ही नहीं किया। पब्लिक को भी आमंत्रित नहीं किया। इससे पहले भी दो बार मेरी शादी से जुड़ी जानकारियां और तारीख बताई गई है। मैंने भी चेक किया कि क्या मैं शादी कर रहा हूं?'

Bollywood Celebs: गोवा में महंगी प्रॉपर्टी के मालिक हैं ये सितारे, तमाम सुविधाओं से लैस हैं इनके आलीशान ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth malhotra talks about marriage with kiara advani mission majnu star says no one invited me on wedding
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा उनकी फिल्मों पर ध्यान दें। अगर, लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में अटकलें नहीं लगाते तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कियारा और सिद्धार्थ इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Shehzada Trailer: एक्शन से भरपूर 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, RRR के निर्देशक का भी फिल्म से है मजेदार कनेक्शन

sidharth malhotra talks about marriage with kiara advani mission majnu star says no one invited me on wedding
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेत्री कियारा आडवाणी का हाल ही में ब्राइडल लुक इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसी लुक ने उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरों को हवा दी थी। कियारा आडवाणी ने एक विज्ञापन के लिए दुल्हन का जोड़ा पहना था। शादी को लेकर आ रही खबरों के बीच कियारा के इस दुल्हन अवतार ने आग में घी डालने का काम किया था। 

Rakhi Sawant: राखी ने जान-बूझकर साझा कीं शादी की तस्वीरें! बोलीं- समझ नहीं आता क्यों मुकर गए आदिल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed