{"_id":"5f0aa7a3f1ddf3020376e141","slug":"sidharth-shukla-fans-slam-karan-johar-for-not-mentioning-his-name-humpty-sharma-ki-dulhania","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों ने इंटरनेट पर करण जौहर की लगाई क्लास, नहीं सुधर रहीं धर्मा की मार्केटिंग टीम की गलतियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों ने इंटरनेट पर करण जौहर की लगाई क्लास, नहीं सुधर रहीं धर्मा की मार्केटिंग टीम की गलतियां
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, करण जौहर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों में से एक करण जौहर का वक्त ही खराब चल रहा है। उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के समर्थकों के निशाने पर है। इसके बावजूद उनके दफ्तर के लोग अलर्ट नहीं हैं। उनकी मार्केटिंग टीम से फिर एक बड़ी गलती हुई और खामियाजा भुगतना पड़ा करण जौहर को।
2 of 5
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां
- फोटो : file photo
शनिवार को ट्विटर पर धर्मा प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के छह साल पूरे होने की खुशी जाहिर की गई। इस खुशी में किए गए ट्वीटर में निर्देशक डेविड धवन के बेटे अभिनेता वरुण धवन, निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और निर्देशक शशांक खेतान को तो टैग किया गया, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों जैसे सिद्धार्थ शुक्ला और आशुतोष राणा को नजरअंदाज कर दिया गया। यही बात इंटरनेट यूजर्स को नागवार गुजरी और उन्होंने करण जौहर की खिंचाई शुरू कर दी।
3 of 5
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर पिछले कुछ दिनों से वैसे भी वंशवाद जैसे मुद्दे पर भारी प्रताड़ना झेल रहे हैं। लोगों के सवालों के जवाबों से बचने के लिए वह अपना फोन नंबर बदल चुके हैं। सोशल मीडिया पर अपने हैंडिल्स के केमंट सेक्शन बंद कर चुके हैं। लेकिन उनकी ही कंपनी के इस नए ट्वीट ने एक बार फिर नेपोटिज्म के मुद्दे को फोकस में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Social Media
इस बार करण को ट्रोल करने वाले कोई और नहीं, बल्कि टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसक हैं। शुक्ला के प्रशंसकों का कहना है कि अगर करण अपनी किसी फिल्म की सालगिरह मना रहे हैं तो उसमें सभी मुख्य कलाकारों का जिक्र क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन
5 of 5
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां
फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में सिद्धार्थ शुक्ला ने दूसरा मुख्य किरदार निभाया है। सेकेंड लीड अभिनेता होने के बावजूद धर्मा प्रोडक्शंस के इस ट्वीट में उनकी अनदेखी की गई है। इसके अलावा आशुतोष राणा ने भी फिल्म में आलिया के पिता का अहम किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।