बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे महज 40 साल के थे और अपने करियर में खूब नाम कमा रहे थे। कूपर अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सिद्धार्थ को जब अस्पताल में लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवाई ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था।
Sidharth Shukla Death: दवाओं के साइड इफेक्ट्स से जूझ रहे थे सिद्धार्थ शुक्ला, वजन बढ़ने से थे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा था, भाई आप थोड़ा अपनी फिजीक पर ध्यान दो। जाहिर है यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला के वेट गेन करने को लेकर सवाल किया था। इसपर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा था- दे रहा हूं भाई, मैं कुछ दवाईयां ले रहा हूं, जो कि वजन बढ़ा देती हैं। हो जाऊंगा सही। चिंता के लिए धन्यवाद।
Bhai de raha hoon …. Was on meds jinka side effect weight put on karata hai … ho jaoonga sahi … thanks for the concern 😊
बता दें, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विजेता रहे थे। इसके अलावा वो 'जाने-पहचाने से', 'ये अजनबी' और 'लव यू ज़िंदगी', 'बालिका वधू' में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने टीवी शो 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।