फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से करीब आ गए थे मंसूर अली खान पटौदी और सिमी ग्रेवाल, जानिए अभिनेत्री के बारे में खास बातें

Fri, 16 Oct 2020 04:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
Simi Garewal birthday special when she fall in love with Mansoor Ali Khan Pataudi
सिम्री ग्रेवाल और मंसूर अली खान पटौदी - फोटो : फाइल

मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्तूबर 1947 को हुआ था। बचपन से ही सिमी अभिनेत्री बनना चाहती थीं लेकिन उनके माता-पिता इस बात के खिलाफ थे। वो चाहते थे कि सिमी खूब पढ़ाई करें। इसलिए सिमी को उनकी बहन के साथ पढ़ाई के लिए इग्लैंड भेज दिया गया था। 

Simi Garewal birthday special when she fall in love with Mansoor Ali Khan Pataudi
सिमी ग्रेवाल - फोटो : फाइल

भारत लौटने के बाद सिमी ग्रेवाल ने ठान लिया कि वो अभिनेत्री ही बनेगी। जल्द ही उनकी ये इच्छा पूरी हो गई और मात्र 15 साल की उम्र में उन्हें फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में काम मिल गया। फिरोज खान के साथ उनकी ये डेब्यू फिल्म थी।

Simi Garewal birthday special when she fall in love with Mansoor Ali Khan Pataudi
सिमी ग्रेवाल - फोटो : फाइल

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सिमी ग्रेवाल मशहूर क्रिकेटर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी से बेपनाह मोहब्बत करती थीं। दोनों को अंग्रेजी कल्चर पसंद था। और यही बात दोनों को करीब ले आई। मंसूर अली, सिमी से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simi Garewal birthday special when she fall in love with Mansoor Ali Khan Pataudi
सिमी ग्रेवाल - फोटो : फाइल

मंसूर अली खान पटौदी से अलग होने के बाद सिमी ग्रेवाल ने दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन रविमोहन से शादी कर ली। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। लगभग तीन साल बाद ही दोनों अपनी मर्जी से अलग हो गए जबकि कानूनी रूप से दोनों ने 10 साल बाद तलाक लिया।

विज्ञापन
Simi Garewal birthday special when she fall in love with Mansoor Ali Khan Pataudi
सिमी ग्रेवाल - फोटो : फाइल

सिमी ग्रेवाल का नाम अभिनय के साथ- साथ एक एंकर के रूप में भी याद किया जाता है। सिमी स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' की होस्ट बनीं जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेती थीं। सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा 'महाराजास' के लिए भी काम किया।

कैंसर की वजह से संजय दत्त के माथे पर आया निशान, वीडियो में बोले- मैं इसे हरा दूंगा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed