सिंघम के पहले और दूसरे पार्ट की सफलता के बाद, रोहित शेट्टी ने 2018 में रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत 'सिम्बा' को रिलीज किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए, वर्ल्डवाइड 390 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद निर्देशक ने अपनी पुलिस फ़्रैंचाइजी के अंतर्गत चौथी फिल्म 'सोर्यवंशी' की घोषणा की, जो नवंबर 2021 में रिलीज हुई थी। लेकिन प्रशंसक अब भी रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सिम्बा' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
Simmba 2: क्या आने वाला है सिम्बा का पार्ट 2? रणवीर सिंह ने कहा- सीक्वल नहीं आया तो हो जाऊंगा निराश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह ने दिया जवाब
सिम्बा 2 के लिए दर्शकों की बेसब्री को देखते हुए हाल ही में जब रणवीर सिंह से सिम्बा के सीक्वल के लिए पूछा गया, तब अभिनेता ने कहा, "अगर सिम्बा 2 नहीं आई तो मैं बहुत निराश हो जाऊंगा। सिम्बा का किरदार मेरे पसंदीदा किरदारों में से एक है। वास्तव में, सिम्बा को हमेशा एक फ्रैंचाइज़ी बनने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसलिए, जब भी रोहित (शेट्टी) भाई बुलाएंगे, मैं वहां रहूंगा। लेकिन, सिम्बा 2 आएगी। यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है और अब तक की मेरी पसंदीदा परफॉर्मेंस भी है। मैं इसे करूंगा क्योंकि मुझे यह बहुत पसंद है। "
साउथ फिल्म की रीमेक है सिम्बा
सिम्बा रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और उनके प्रोडक्शन हाउस, रोहित शेट्टी पिक्चर्स और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। यह रोहित की कॉप मूवी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म थी। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी सिम्बा का अनुसरण करती है, जो एक प्रभावशाली तस्कर दूर्वा के लिए काम करता है। हालांकि, उसके जीवन में एक असामान्य मोड़ आता है जब वह एक महिला का बदला लेने का फैसला करता है। बता दें कि सिम्बा जूनियर एनटीआर अभिनीत तेलुगू फिल्म टेम्पर की रीमेक है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण है। इसके अलावा, वह वर्तमान में यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार के प्रचार में व्यस्त हैं। रणवीर के पास करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी पाइपलाइन में है।