अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अनन्या ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन मिल रहे हैं, लेकिन सबका ध्यान एक ही कमेंट पर गया और वो था अनन्या के पिता चंकी पांडे का। चंकी पांडे ने फराह खान पर ओवरएक्टिंग के लिए कमेंट किया, जिसके बाद फराह के जवाब ने उनकी बोलती बंद कर दी। यहीं नहीं फराह के जवाब की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।
Social Media: चंकी पांडे ने उड़ाया एक्टिंग का मजाक तो फराह खान ने कर दी बोलती बंद, बोलीं- ‘अपनी बेटी को संभाल पहले’
दरअसल, अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने ड्रेसिंग रूम में मेकअप कराती हुई नजर आ रही हैं। अनन्या अपने आपको इंट्रोड्यूस कर ही रही होती हैं की इस बीच वीडियो में फराह की एंट्री होती है। फराह अनन्या से कहती हैं कि अनन्या, अनन्या तुम्हें 'खाली पाली' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।
इस पर अनन्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वह अपनी टीम के साथ खुशी में चिल्लाने लगती हैं। इतने ही कैमरे फराह की ओर घूमता है और वह 'हाउसफुल' में चंकी पांडे के स्टाइल की तरह अनन्या से कहती हैं, आई एम जस्ट जोकिंग। ये सुनते ही अनन्या की दुखी हो जाती है।
इस फनी वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अनन्या की मां भावना पांडे ने लिखा से लेकर कई सेलेब्स ने इस पर कमेंट किए, लेकिन सारा ध्यान चंकी पांडे को दिए गए फराह के जवाब पर चला गया। दरअसल, चंकी पांडे ने कमेंट किया, 'फराह तुम्हें इस वीडियो में ओवरएक्टिंग के लिए पैसा मिलना चाहिए।' इसके बाद फराह ने चंकी को टैग करते हुए जवाब दिया, ‘अपनी बेटी को संभाल पहले।‘
बता दें कि अनन्या पांडे की फिल्म 'खाली पीली' 2020 में आई थी। इस फिल्म में अनन्या के साथ ईशान खट्टर भी दिखाई देए थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। इसी फिल्म के ऊपर दोनों ने फनी वीडियो बनाया था। वहीं, फराह और चंकी की बात करें तो दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही एक दूसरे की खिंचाई करते रहते हैं।