फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beast OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई साउथ की यह फिल्म, पहली बार लोगों का मनोरंजन करेगी विजय और पूजा हेगड़े की जोड़ी

Wed, 11 May 2022 09:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 11 May 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Beast OTT Release: Know When, where to watch Thalapathy Vijay Pooja Hegde starrer Film
बीस्ट - फोटो : social media

पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच सुपरस्टार विजय द्वारा निर्देशित उनकी नवीनतम फिल्म 'बीस्ट', आज यानी 11 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Beast OTT Release: Know When, where to watch Thalapathy Vijay Pooja Hegde starrer Film
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, विजय और पूजा हेगड़े स्टारर ने अपनी एक्शन से भरपूर कहानी से प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार करने के बाद भी प्रशंसकों और सिनेमाप्रेमियों के बीच अपनी छाप छोड़ने में असफल रही।

Beast OTT Release: Know When, where to watch Thalapathy Vijay Pooja Hegde starrer Film
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म से पूजा हेगड़े ने एक दशक के बाद तमिल फिल्मों में वापसी की थी। यह विजय के साथ उनकी पहली फिल्म थी। तमिल भाषा की यह फिल्म, जो 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beast OTT Release: Know When, where to watch Thalapathy Vijay Pooja Hegde starrer Film
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, "क्या आप शक्ति, आतंक, आग को महसूस कर सकते हैं क्योंकि 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में आएगी।" 
 

विज्ञापन
Beast OTT Release: Know When, where to watch Thalapathy Vijay Pooja Hegde starrer Film
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, 'बीस्ट' में विजय को एक पूर्व रॉ एजेंट के रूप में दिखाया गया है, जो आतंकवादियों द्वारा एक शॉपिंग मॉल में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश करता है। पूजा हेगड़े ने फिल्म में विजय के साथ अभिनय किया, जिसे सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed