फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सिम्बा' ने 'पद्मावत' को छोड़ा पीछे, इतने करोड़ का कलेक्शन कर बनी रणवीर की सबसे बड़ी फिल्म

Sun, 30 Dec 2018 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Dec 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
simmba day 2 box office collection break padmaavat record
simmba - फोटो : instagram

'खिलजी' के किरदार से लेकर 'सिम्बा' बने रणवीर सिंह अपनी एनर्जी से दर्शकों का दिल पूरे साल जीतते आए हैं। साल की पहली सुपरहिट फिल्म रणवीर सिंह के नाम है और अब ऐसा लग रहा सिम्बा से वो इस सफर को यादगार बनाने वाले हैं। रणवीर सिंह की इस साल की ये दूसरी फिल्म है।

simmba day 2 box office collection break padmaavat record
simmba - फोटो : instagram

कई क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए हैं, जिसके बाद लग रहा है कि दर्शक भी रणवीर सिंह की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स देंगे। न्यू ईयर को ध्यान में रखकर रिलीज की गई रणवीर सिंह की सिम्बा को लंबे वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद दिख रही है।

simmba day 2 box office collection break padmaavat record
simmba - फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'फिल्म के सभी शो अच्छे जा रहे हैं... खासकर मुंबई में... ये रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा ओपनिंग देने वाली फिल्म है... उम्मीद है दूसरा दिन पहले दिन से और अच्छा होगा... शुक्रवार को सिम्बा ने भारत में 20.72 करोड़ का कलेक्शन किया है।' शनिवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं लेकिन अनुमान है कि फिल्म 25 करोड़ तक जुटा सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
simmba day 2 box office collection break padmaavat record
Simmba - फोटो : instagram

इसी के साथ रणवीर सिंह की अभी तक की फिल्मों पर नजर डालें तो सिम्बा ने उनकी सभी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिम्बा ने ओपनिंग डे पर 20.72 करोड़ वहीं पद्मावत 19 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर रही। उसके बाद गुंडे है जिसने ओपनिंग डे पर 16.12 करोड़ रुपये जुटाए। गोलियों की रासलीला: रामलीला ने पहले दिन 16 करोड़ और बाजीराव मस्तानी ने 12.80 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
simmba day 2 box office collection break padmaavat record
SIMMBA - फोटो : instagram

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed