{"_id":"5c343cd5bdec2257222dbadf","slug":"simmba-movie-box-office-collection-day-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह बने 'सिंबा', रिलीज के 11 दिन बाद भी कलेक्शन धुआंधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
200 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह बने 'सिंबा', रिलीज के 11 दिन बाद भी कलेक्शन धुआंधार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अर्पना दुबे
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
simmba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म अपनी धाकड़ कमाई के साथ सुपरहिट साबित हो गई है। फिल्म 'सिंबा' को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 11 दिन में 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिला है।
2 of 5
simmba
- फोटो : instagram
सिंबा ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ 72 लाख, शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख, तीसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने भारतीय बाजार में 21.24 करोड़ का बिजनेस किया। 5वें दिन के कलेक्शन के बाद ही ये आंकड़ा 124 करोड़ पहुंच गया था। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के 11वें दिन फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
3 of 5
simmba
- फोटो : instagram
फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को कलेक्शन में ग्रोथ करते हुए 13.32 करोड़ का कमाई और रविवार को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 17.49 करोड़ की कमाई की। सोमवार को फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस तरह फिल्म ने अब तक 205 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल अगेन' के बाद 'सिंबा' तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ के पार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simmba
- फोटो : instagram
फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 'सिंबा' साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 5
simmba
'सिंबा' साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जो एक घटना के बाद ईमानदार बन जाता है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिन प्रतिदिन धमाल मचा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।