फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के बाद दूसरे सबसे बड़े एक्टर बने रणवीर सिंह, 13 दिन में 'सिम्बा' ने जुटाए इतने करोड़

Thu, 10 Jan 2019 12:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
simmba movie box office collection day 13
simmba - फोटो : instagram

रणवीर सिंह ने सिम्बा से साबित कर दिया कि बीता साल उन्हीं के नाम रहा। यही नहीं रोहित शेट्टी के लिए गोलमाल अगेन और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद ये तीसरी फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रिलीज के 13 दिन बाद भी सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार बिजनेस कर रही है।

simmba movie box office collection day 13
simmba - फोटो : instagram

रणवीर सिंह के लिए साल 2018 की शुरुआत बेहद अच्छी रही। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद साल के आखिर में रिलीज हुई सिम्बा ने अब तक 202.83 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह रणवीर सिंह की दो फिल्मों ने कुल 504.98 करोड़ की कमाई कर ली है।



 

simmba movie box office collection day 13
simmba - फोटो : instagram

सलमान खान के बाद रणवीर सिंह दूसरे एक्टर हैं जो एक ही साल में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं। सलमान खान ने साल 2015 में ये कारनामा कर दिखाया था। बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 320.34 और प्रेम रतन धन पायो ने 210.16 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन को मिला दें तो एक साल में सलमान की फिल्म ने 530.50 करोड़ का बिजनेस किया था। सलमान खान पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक साल में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
simmba movie box office collection day 13
simmba - फोटो : instagram

13 दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, सिम्बा ने अभी तक 206.76 करोड़ जुटा लिए हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा। इस सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर ने एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार साथ में नजर आए। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं, जो कि सिंघम बने हैं।

विज्ञापन
simmba movie box office collection day 13
uri, the accidental prime minister - फोटो : amar ujala

वहीं इस शुक्रवार सिम्बा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर और उरी दस्तक देगी। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड उरी में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed