फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिंपल कपाड़िया की तरह हिट नहीं हो पाई थीं उनकी बहन, सफल होते ही मौत ने निगल लिया

Thu, 15 Aug 2019 06:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 15 Aug 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
Simple Kapadia birthday special Sister Of Dimple Kapadia Life And Struggle
Simple Kapadia - फोटो : Social Media

एक बहन तो दिनोंदिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थी वहीं दूसरी बहन फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही थी। यहां बात हो रही है डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया की। सिंपल का 15 अगस्त 1958 को हुआ था। 

Simple Kapadia birthday special Sister Of Dimple Kapadia Life And Struggle
सिंपल कपाड़िया

80 और 90 के दशक में सिंपल कपाड़िया हिंदी फिल्मों में सक्रिय थीं। उन्होंने 1987 में आई फिल्म 'इंसाफ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें उनका रोल सेकेंड्री ही रहा। 10 साल तक के एक्टिंग करियर में लगातार जद्दोजहद के बाद भी सिंपल कपाड़िया अपनी बहन डिंपल कपाड़िया जैसी शोहरत नहीं बटोर पाईं।

Simple Kapadia birthday special Sister Of Dimple Kapadia Life And Struggle
सिंपल कपाड़िया

इसके बाद एक्टिंग छोड़ सिंपल कपाड़िया ने डिजाइनिंग का रुख कर लिया और कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। उन्होंने 'रुदाली', 'रोक सको तो रोक लो', 'शहीद' जैसी कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की। 'रुदाली' के लिए सिंपल को नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Kapadia birthday special Sister Of Dimple Kapadia Life And Struggle
सिंपल कपाड़िया

फिल्मों के अलावा सिंपल कपाड़िया ने तबू, प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी जैसी हीरोइनों के लिए भी फिल्मों में कपड़े डिजाइन किए। एक डिजाइनर के तौर पर सिंपल का करियर चमक गया और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
Simple Kapadia birthday special Sister Of Dimple Kapadia Life And Struggle
सिंपल कपाड़िया

ना जाने किस्मत को ना जाने क्या मंजूर था। सफलता ने सिंपल कपाड़िया के कदम चूमने ही शुरु किए थे कि अचानक ही उन्हें पता चला कि वो कैंसर की गिरफ्त में हैं और फिर एक दिन सिंपल कपाड़िया इस दुनिया से चल बसीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed