{"_id":"5dc6bbb68ebc3e5b7b299578","slug":"simple-kapadia-death-anniversary-lesser-known-facts-about-rajesh-khanna-sister-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग में हुईं फ्लॉप तो फैशन डिजाइनर बन कमाया नाम, बीमारी से 51 की उम्र में ही हुई मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग में हुईं फ्लॉप तो फैशन डिजाइनर बन कमाया नाम, बीमारी से 51 की उम्र में ही हुई मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिंपल कपाड़िया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपने समय की स्टार रही हैं। लेकिन डिंपल की बहन सिंपल बॉलीवुड में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने का सोचा और इस फील्ड में उन्हें काफी सफलता हासिल हुई, लेकिन 10 नवंबर, 2009 को कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई। सिंपल की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
2 of 5
सिंपल कपाड़िया
सिंपल और डिंपल के पिता चुन्नीलाल भाई कपाड़िया बहुत बड़े व्यापारी थे जिसके चलते उनके घर हर दिन पार्टी में लोगों का आना जाना हुआ करता था। ऐसे में डिंपल और सिंपल के लिए फिल्मी दुनिया में आना आसान हो गया। सिंपल ने 18 साल की उम्र में फिल्म ‘अनुरोध’ से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राजेश खन्ना नजर आए थे।
3 of 5
सिंपल कपाड़िया
- फोटो : social media
10 साल के फिल्मी करियर में सिंपल ने लूटमार (1980), शाका (1981), परख (1981), दूल्हा बिकता नहीं (1982), हम रहे ना हम (1984), प्यार के दो पल (1986) सहित कई फिल्मों में काम किया। हालांकि सिंपल को डिंपल की तरह स्टारडम कभी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंपल कपाड़िया
- फोटो : social media
फिल्म रुदाली के लिए सिंपल को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। IMDb पर मौजूद जानकारी की मानें तो सिंपल ने रोटी कपड़ा मकान में मनोज कुमार को असिस्ट कर चुके राजेन्द्र सिंह शेट्टी से शादी की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा (करण कपाड़िया) हुआ। बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
Simple Kapadia
- फोटो : Social Media
सिंपल का अफेयर प्रोड्यूसर तूतु शर्मा, शेखर सुमन और रंजीत से भी बताया जाता है। उन दिनों रंजीत बतौर विलेन खूब मशहूर थे। सिंपल भी रंजीत के लिए काफी सीरियस थीं लेकिन राजेश खन्ना को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस वजह से धीरे-धीरे दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। हालांकि सिंपल अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके बेटे करण बॉलीवुड में एंट्री को लेकर खबरों में बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।