{"_id":"5d772f608ebc3e93ca6f7338","slug":"simran-pareenja-faints-on-sets-of-serial-isharon-isharon-mein","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इशारों इशारों में' की शूटिंग के दौरान ही बेहोश हुईं ये अभिनेत्री, इस हालत में देख सेट पर मचा हड़कंप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इशारों इशारों में' की शूटिंग के दौरान ही बेहोश हुईं ये अभिनेत्री, इस हालत में देख सेट पर मचा हड़कंप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
simran pareenja
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई बार सितारे व्यस्त शेड्यूल की वजह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लगातार काम के दबाव की वजह से अभिनेताओं की तबीयत खराब हो जाती है। कुछ समय पहले वरुण धवन फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के सेट पर बेहोश हो गए थे। बीमार होने के बावजूद वरुण लगातार शूटिंग कर रहे थे। अब एक और अभिनेत्री के सेट पर बेहोश की खबर है।
2 of 5
simran pareenja
- फोटो : social media
टीवी अभिनेत्री सिमरन परींजा सेट पर ही बेहोश हो गईं। सिमरन अभी सीरियल 'इशारों इशारों में' काम कर रही हैं। सीरियल में वो एक गूंगी लड़की का किरदार निभा रही हैं। सिमरन काफी समय से बीमार चल रही थीं इसके बावजूद वो लगातार शूटिंग कर रही थीं जिसका नतीजा रहा कि वो सेट पर ही बेहोश हो गईं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मेडिकल सुविधाएं दी गईं।
3 of 5
simran pareenja
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, काफी दिन से सिमरन के गले में इंफेक्शन था लेकिन काम में व्यस्तताओं के चलते वो डॉक्टर के पास नहीं जा पाईं। सिमरन ने कहा कि 'टेलीविजन इंडस्ट्री का काम करने का अपना तरीका है। हमें दूसरों की तरह हफ्ते में छुट्टियां नहीं मिलती हैं। मैं पिछले काफी दिनों से बीमार हूं लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जा पाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simran pareenja
- फोटो : social media
सिमरन ने आगे कहा कि 'सीरियल में इन दिनों हम लोग शादी का सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। एक दिन मैं शूट के बीच में ही बेहोश हो गई थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया इस वजह से ये हुआ। मुझे तुरंत मेडिकल सेवाएं दी गईं और छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया। फिलहाल मैं ठीक हूं और वापस काम पर जा रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Rajeev Khandelwal
- फोटो : file photo
टीवी के पॉपुलर एक्टर राजीव खंडेलवाल भी सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो चुके हैं। राजीव के साथ यह हादसा टॉक शो 'जज्बात' के दौरान हुआ था। शो पर कॉमेडियन भारती पहुंची थीं। तभी राजीव बेहोश हो गए। भारती घबरा गई थीं और क्रू ने आकर उन्हें संभाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।