फिल्म डायरेक्टर साजिद खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। #MeToo कैंपेन के तहत साजिद पर पहले ही यौन उत्पीड़न के तीन आरोप लग चुके हैं। पहला आरोप एक्ट्रेस सोनाली चोपड़ा ने लगाया दूसरा फिल्म 'उंगली' की एक्ट्रेस रैचल वाइट और तीसरा पत्रकार करिश्मा ने । वहीं अब चौथा आरोप एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने लगाया है।
#MeToo साजिद खान के खिलाफ सामने आईं एक और एक्ट्रेस बोलीं - 'घर बुलाकर कहा कपड़े उतारो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को जूम के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है जिसमें सिमरन सूरी सीधे साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। इसके साथ ही इस एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। वीडियो में सिमरन कह रही हैं कि - 'साजिद खान ने उन्हें खुद ही फोन किया था। उनके लिए यह बात बड़ी थी कि साजिद ने उन्हें खुद फोन किया। वीडियो में सिमरन कह रही हैं कि उन्होंने अपना फोन नंबर कभी भी साजिद से शेयर नहीं किया था। इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरा नंबर उनके पास कैसे पहुंचा।'
I kept thinking all these years @whitespeaking to talk about this a## @SimplySajidK and what stopped me was that nobody would listen. He did exactly the same with me while he was casting for Himmatwala. Called me to his juju house and asked me to strip. https://t.co/BSNnMFjv9K
इस वीडियो के मुताबिक साजिन ने फोन पर सिमरन से कहा - 'हिम्मतवाला फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। साजिद ने अपने जुहू वाले घर पर बुलाया। सिमरन को उस वक्त ऐसा लगा कि वहां पर साजिद का ऑफिस होगा। जब घर पहुंची तो देखा कि साजिद शॉर्ट्स और सैंडो पहनकर ट्रेल मिल पर वॉक कर रहे थे। मेरे पहुंचते ही साजिद ने कहा मेरी बॉडी देखी?'
वीडियो के मुताबिक सिमरन ने साजिद की इस बात का जवाब नहीं दिया। इसके बाद साजिद ने उनसे कहा - 'अपने कपड़े उतारो। मेरे मना करने पर साजिद ने कहा - मैं तुम्हारा डायरेक्टर हूं और मुझे तुम्हारा शरीर देखना पड़ेगा। उस कमरे में साजिद और जैकलीन की तस्वीर लगी थी जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे थे। तभी सिमरन ने कहा कि आपके पास इतनी सुंदर लड़की है तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? तभी साजिद ने कहा कि इसीलिए तो मैं तुम्हारे साथ ऐसा क्यों करूंगा?'
वीडियो के मुताबिक साजिद ने सिमरन से कहा - 'मैं डायरेक्टर के तौर पर बस तुम्हारा शरीर देखना चाहता हूं। तभी साजिद करीब आ गए और मेरे सीने पर उंगली रखकर बोले कम से कम क्लीवेज को दिखा। एक्ट्रेस ने कहा कि साजिद के यह कहते ही मैं चिल्ला पड़ी जिसके बाद साजिद ने कहा शांत हो जाओ दूसरे कमरे में मेरी मां हैं।' सिमरन ने कहा इस वाकया को बाद साजिद का नंबर हमेशा के लिए फोन से डिलीट कर दिया। हमेशा से यह बात कहती रही हैं लेकिन जब रैचल ने आपबीती बताई तो उन्होंने इस बात को दुनिया के सामने लाने का फैसला किया।