{"_id":"5bc40d50bdec22694d431082","slug":"metoo-alok-nath-wife-ashu-singh-wants-police-to-probe-into-vinta-nanda-matter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo में विंता नंदा के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची आलोक नाथ की पत्नी, कोर्ट जाने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo में विंता नंदा के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची आलोक नाथ की पत्नी, कोर्ट जाने की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo कैंपेन ने यौन उत्पीड़न के मामले में कई बॉलीवुड सितारों का पर्दाफाश कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मानहानि और केस दर्ज करने का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में #MeToo कैंपने के जरिए बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं ने खुद के हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक नाना पाटेकर, साजिद खान, कैलाश खेर,आलोक नाथ, विकास बहल सहित सुभाष घई और रजत कपूर के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लग चुका है।
बीते दिनों राइटर और प्रोड्यूसर विंता नंदा ने आलोक नाथ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विंता ने 19 साल पहले हुई घटना को बताते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा, 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई । वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की।'
विंता नंदा ने सोशल मीडिया पर आलोक नाथ के बारे में आगे बताया,'मैं उन पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। अगले दिन जब मैं दोपहर को उठी, तो मैं काफी दर्द में थी। मेरे साथ रेप ही नहीं बल्कि मुझे घर ले जाकर नृशंस व्यवहार किया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इन आरोपों की झूठा करारा देते हुए आलोक नाथ ने विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है। इस बीच अब आलोक नाथ की पत्नी आशु सिंह ने भी विंता नंदा के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच की मांग की है। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं आलोक नाथ के वकील ने भी विंता नंदा के खिलाफ कोर्ट में जाने की बात कही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि विंता नंदा के अलावा आलोक नाथ पर फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने भी यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। #MeToo कैंपेन के द्वारा अभी तक तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत, विंता नंदा सहित कई महिलाओं ने सहयोगी कलाकार और डायरेक्टर पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कॉमेडी ग्रुप AIB का भी नाम आ चुका है।