{"_id":"5bc40caabdec2269bd069916","slug":"saif-ali-khan-harassment-case-25-years-ago-me-too-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: 25 साल पहले सैफ अली खान का भी हुआ था उत्पीड़न, बोले- 'आज भी सोचकर गुस्सा आता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: 25 साल पहले सैफ अली खान का भी हुआ था उत्पीड़न, बोले- 'आज भी सोचकर गुस्सा आता है'
Mon, 15 Oct 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में शुरू हुए #MeToo मूवमेंट का सैफ अली खान ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं के साथ खड़ा होने की जरूरत है जो खुलकर सामने आ रही हैं। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। #MeToo पर बोलते हुए सैफ अली खान ने खुद के साथ हुए उत्पीड़न का भी जिक्र किया।
2 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने खुलासा किया कि 25 साल पहले उनका उत्पीड़न हुआ था हालांकि ये उत्पीड़न यौन शोषण नहीं था। सैफ ने कहा कि 'मैंने अपने करियर में हैरेसमेंट का सामना किया है हालांकि ये सेक्सुअली नहीं था। मुझे 25 साल पहले हैरेस किया गया। आज भी जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो गुस्सा आता है।'
3 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने आगे कहा कि 'बहुत से लोग दूसरों को नहीं समझते हैं। यह काफी मुश्किल है कि दूसरों के दर्द को समझा जाए। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि आज ये जरूरी नहीं है। अभी हमें महिलाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैफ अली खान
सैफ ने कहा कि 'अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए भले ही वो पुराना केस क्यों ना हो। लोग अपमानित हैं और उन्हें न्याय का इंतजार है। जो कुछ भी हुआ वो ठीक नहीं था। जिन्होंने शोषण किया है उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी। आप किसी को निकाल (फिल्म से) देते हैं यह बड़ी बात है। जो लोग यौन शोषण करते हैं और महिलाओं को गालियां देते हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।'
विज्ञापन
5 of 6
सैफ अली खान
साजिद खान की फिल्म हमशक्ल्स में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की दो एक्ट्रेस बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने साजिद पर महिलाओं के साथ असभ्य व्यवहार का आरोप लगाया है। ईशा गुप्ता ने खुलासा किया कि उनकी साजिद खान के साथ काफी बहस हुई थी। इसके अलावा साजिद पर तीन और महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया जिसके बाद हाउसफुल 4 से साजिद को रिप्लेस कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।