बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। अरिजीत की मां को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां 20 मई को करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी हालत पहले ही नाजुक बताई जा रही थी और उन्हें सांस लेने में भी बहुत तकलीफ थी।
पांच खबरें: अरिजीत सिंह की मां का निधन और मोहनलाल के शो पर लगा ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस मलयालम 3' के सेट पर ताला लग गया है। 19 मई को शाम 5 बजे तमिलनाडु पुलिस 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंची और शूटिंग को बंद करवा दिया। दरअसल, सेट पर छह क्रू मेंबर्स कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मेकर्स के खिलाफ तमिलनाडु डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
बिग बॉस मलयालम 3: मोहनलाल के शो के सेट पर पुलिस ने लगाया ताला, छह सदस्य मिले कोरोना संक्रमित
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने भी कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं और चर्चा में आ गए हैं। अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से संबंधित कुछ अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल रियलिटी शो के मेकर्स किसी प्रतिभागी के टैलेंट से ज्यादा इस बात पर ध्यान देते हैं कि वह कितना गरीब है।' अभिजीत सावंत ने आगे कहा, 'अगर आप रीजनल रियलिटी शोज देखेंगे तो उनमें दर्शकों को शायद ही कंटेस्टेंट के बैकग्राउंड के बारे में पता होगा। वहां लोग सिर्फ सिंगिंग पर ध्यान देते हैं लेकिन हिंदी रियलिटी शोज में प्रतिभागियों की दुखभरी कहानियों को ज्यादा सुनाया जाता है।'
इंडियन आइडल विवाद: अब अभिजीत सावंत ने निकाली भड़ास, बोले- 'शो में टैलेंट से ज्यादा गरीबी दिखाते हैं'
दान पर विवाद: बिग बी पर लगे सिख विरोधी होने के आरोप, वायरल हो रहा 10 साल पहले अकाल तख्त को लिखा गया पत्र
'पटियाला बेब्स' फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे को कोरोना संक्रमण से हालत गंभीर होने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था। एक्टर करीब दो हफ्ते से भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अब अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी फैंस को दी है। अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'शुक्रिया, सिर्फ छोटा सा शब्द लग रहा है। मैं पिछले 22 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर आप सबका प्यार, दुलार, दुआ, अरदास, आशीर्वाद, प्रेयर, प्रार्थना को महसूस कर पा रहा हूं। 85% फेफड़े संक्रमित है वक्त लगेगा। कोई जल्दी नहीं है। अब बस खुद की सांस लेनी है मुझे, जल्द ही मुलाकात होगी।'
अपडेट: अनिरुद्ध दवे ने फैंस का जताया आभार, बोले- 85% फेफड़े संक्रमित हैं वक्त लगेगा