फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Ali Birthday: तीन शादियां करने के बाद भी अकेले हैं लकी अली, पर्सनल लाइफ में किया खूब परेशानी का सामना

Mon, 19 Sep 2022 08:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 19 Sep 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
singer lucky ali birthday special know about him unknown facts music career  love life and marriage
लकी अली - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक से अपनी आवाज के दम पर लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले शानदार सिंगर लकी अली आज 64 वर्ष के हो गए हैं। 19 सितंबर 1958 को मुंबई में जन्मे लकी का असली नाम मकसूद महमूद अली है, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को एक से एक हिट गाने दिए हैं और इसी वजह से 90 के दशक में हर किसी की जुबां पर सिंगर का नाम रहता था। उनका अब तक का पूरा करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी ही मुश्किलों से भरी रहीं। उन्होंने तीन शादियां कीं लेकिन तीनों ही नहीं चलीं। इसी वजह से आज वह सिंगल जिंदगी बिता रहे हैं। आइए जानते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

singer lucky ali birthday special know about him unknown facts music career  love life and marriage
लकी अली - फोटो : social media

एक्ट्रेस मेघन जेन मकक्लियरी के प्यार में हो गए थे दीवाने
लकी अली की पहली पत्नी का नाम मेघन जेन हैं। दोनों की मुलाकात उन दिनों में हुई थी जब दोनों YMCA में पढ़ते थे। इसी बीच लकी ने एक एल्बम के जरिए बतौर सिंगर इस इंडस्ट्री में अपना कदम रखा। इस एल्बम में मेघन बतौर एक्ट्रेस-मॉडल नजर आई थीं और यूं ही साथ काम करते-करते अकी अली और मेघना पास आ गए। एक इंटरव्यू में लकी अली ने कहा था कि मेघन बुधवार को भारत लौटी थीं, गुरुवार को उन्होंने प्रपोज किया था और शुक्रवार को दोनों की शादी हो गई थी। हालांकि, दोनों कुछ समय बाद ही अलग हो गए। बता दें कि मेघन न्यूजीलैंड की रहने वाली थीं। 

singer lucky ali birthday special know about him unknown facts music career  love life and marriage
लकी अली - फोटो : social media

फिर पारसी महिला का थामा हाथ...
लकी अली की जिदंगी में आने वाली दूसरी महिला का नाम अनहिता था, जो एक पारसी महिला थीं। दोनों ने अपना रिश्ता गुपचुप तरीके से शुरू किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। अनहिता और लकी के दो बच्चे हैं। हालांकि, लकी अली का यह रिश्ता भी नहीं टिक पाया। एक इटंरव्यू में लकी अली ने कहा था कि अनाहिता के साथ काफी वक्त बिताया था। मुझे कभी नहीं लगता था कि मैं उनसे शादी करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer lucky ali birthday special know about him unknown facts music career  love life and marriage
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali

इसके बाद लकीअली की जिदंगी में केट एलिजाबेथ हैल्लम आईं, जो पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। साल 2009 में दोनों के मुलाकात हुई थी और कुछ समय बाद ही दोनों ने बेंगलुरू में कोर्ट शादी कर ली। इतना ही नहीं, केट ने लकी के लिए अपना धर्म बदलकर नया नाम अलिशा अली रखा था। हालांकि, दोनों का रिश्ता भी नहीं चल पाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed