फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी एक्टर पर मीशा शफी का आरोप, बोलीं- 'जब मेरे पति बाहर थे तो उसने मुझे घर...'

Tue, 10 Dec 2019 03:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Dec 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
singer Meesha Shafi said Ali Zafar sexually harassed her multiple times
मीशा शफी और अली जफर

पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। अली पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं मीशा शफी ने एक बार फिर उन्हें लेकर चौंकाने वाले बयान दिए हैं। अदालत में मीशा ने बताया कि अली ने कई मौकों पर उनका यौन शोषण किया है।

singer Meesha Shafi said Ali Zafar sexually harassed her multiple times
अली जफर और मीशा शफी

अदालत में बयान देते हुए मीशा ने बताया है कि पहली बार उसने यह हरकत अपने ससुर के घर पर की थी, जहां मैं एक कार्यक्रम में शिरकत करने पति के साथ पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान जब उनके पति दोस्तों के साथ बाहर खड़े थे, तब अली ने उन्हें घर में पकड़ लिया था। मीशा ने मामले से जुड़े सारे ट्वीट्स की कॉपी और सबूत कोर्ट में पेश किए है।

 

singer Meesha Shafi said Ali Zafar sexually harassed her multiple times
अली जफर

मीशा ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से वह कई महीनों तक सदमें थीं। मीशा ने कोर्ट की सुनवाई की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि मैंने अपना स्टेटमेंट कोर्ट के सामने पेश कर दिया है। अगर यह सब शोहरत या पैसे के लिए होता तो मैं यहां नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer Meesha Shafi said Ali Zafar sexually harassed her multiple times
अली जफर

मीशा शफी ने अली पर 2 अरब रुपए का मुकदमा ठोका है। मीशा ने लाहौर कोर्ट में केस फाइल करते हुए आरोप लगाया है कि अली जफर ने उनपर बेबुनियादी और गलत बयान दिए हैं। बता दें कि मीशा ने अली जफर पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'एक प्राइवेट स्टूडियो में उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की थी। अली कई और महिलाओं के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुके हैं। अली ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दर्द था।'

विज्ञापन
singer Meesha Shafi said Ali Zafar sexually harassed her multiple times
अली जफर

वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले पर अली जफर ने एक इंटरव्यू में बात की थी। इस बातचीत के दौरान भावुक हो गए और नेशनल टेलीविजन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। अली ने बताया था कि इन अरोपों की वजह से उनके करियर और परिवार पर बुरा असर पड़ा है। हम सभी काफी लंबे समय से ये सब सहन कर रहे थे । सिर्फ मैं नहीं बल्कि मेरा परिवार, मेरे बच्चे और मेरी पत्नी भी। मैंने भी पिछले साल से एक शब्द नहीं कहा और फैसला लिया कि मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा। वे लोग फेक अकाउंट के जरिए उन लोगों को टैग कर मेरे खिलाफ कर रहे थे जो मुझे काम देने की कोशिश करते थे, ताकि मेरा करियर बर्बाद हो सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed