नेहा कक्कड़ ने रेस्त्रां के बाहर बच्चों को बांटे दो-दो हजार के नोट, दरियादिली देखकर हैरान रह गए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा बच्चों को देख खुद को रोक नहीं पाती हैं और अपने पर्स से पैसे निकालने लगती हैं । नेहा बच्चों को 2000 के नोट देती दिख रही हैं । नेहा ने दो बच्चों को 2-2 हजार के नोट दिए और उनसे कहा कि आपस में बांट लेना । नेहा का ये वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है ।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
नेहा की इस दरियादिली को देख फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । यूजर्स कह रहे हैं कि वो काफी विनम्र स्वभाव की हैं। एक ने लिखा कि वो कितनी प्यारी लग रही हैं। इसी वीडियो में देखने को मिला कि पैसे देने के बाद नेहा अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं । तभी एक मीडिया पर्सन उनके पीछे जाता है ।
वह नेहा से पूछता है कि आपकी शादी कब होगी । यह बात सुनकर नेहा जोर से हंसने लगती हैं और बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाती हैं । बता दें कि नेहा गाना गाने के अलावा एक्टिंग और डांसिंग भी करती हैं । नेहा के टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं । हाल ही में नेहा और आदित्य नारायण का एक म्यूजिक वीडियो आया था जो काफी हिट हुआ है ।
तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, करण जौहर और दिनेश विजन ने पेश की दोस्ती की मिसाल