म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल में बतौर जज वापसी करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सिंगर नेहा भसीन और सोना महापात्रा ने अनु पर सवाल उठाए थे जिसके बाद अब सिंगर श्वेता पंडित ने भी बड़ा खुलासा किया है।
#MeToo: नेहा-सोना के बाद अब इस गायिका का अनु मलिक पर खुलासा, कहा- '15 साल की थी..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल श्वेता ने नेहा भसीन के एक ट्वीट के जवाब में लिखा, '2019 में भी, हम पीड़ितों से ही सवाल किया जा रहा है। दो दशकों से इस इंडस्ट्री में प्रोफेशनल सिंगर होने के बाद भी, कुछ संकीर्ण दिमाग वाले पूछ रहे हैं, हमने तब क्यों नहीं किया? वास्तव में लूजर्स? कल्पना कीजिए कि अगर मैं 2001 में स्कूल की बच्ची होता तो मैं क्या बोलती? #MeToo के लिए भगवान का शुक्र है।'
Even in 2019, we are being questioned as victims,after myself being a professional singer in this industry for 2 decades-some narrow minds-why we didnt speak then?Really losers? Imagine what would happen off me if i did speak in 2001 when i was a school kid? Thank God for #MeToo https://t.co/7EEytDozpA
श्वेता ने नेहा भसीन के ट्वीट को रिट्वीट किया था। बता दें कि नेहा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'श्वेता पंडित 15 साल की थी जब उसके साथ गलत व्यवहार हुआ तब एक बच्ची और क्या बोलती। जो शर्म, डर, भ्रम महसूस होता है। प्लीज हमें पीड़ित पर सवाल उठाने बंद करने की जरूरत है। यह समय है जब आप अपराधियों पर सवाल उठाएं।'
Shweta pandit was 15 when he misbehaved what does a child say. The shame u feel, the fear, the confusion. Please we need to stop questioning tje victim. Its time u question the criminals https://t.co/UX9KMafgYt
हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए लिखा- 'इंडियन आइडल में प्रतिभाशाली युवाओं का गायन वाकई दिल को छू लेने वाला है। राहुल, चेल्सी, दिवस और सनी देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं लेकिन कई रुकावटों के बावजूद संगीत के लिए एक ही जुनून और समर्पण है। मुझे भरोसा है कि वो लंबा रास्ता तय करेंगे।'
Really touched by the soulful singing & life-stories of these talented youngsters on Indian Idol.
Rahul, Chelsi, Diwas and Sunny come from different parts of the country but have the same passion & dedication for music despite all odds.
I’m sure they’ll go a long way. pic.twitter.com/dNqNd2iGmk
सचिन के इस ट्वीट पर सोना महापात्रा ने रिप्लाई किया, 'प्रिय सचिन, क्या आप कई महिलाओं, कुछ नाबालिगों की कहानियां मीटू के बारे में जानते हैं जो पिछले साल 'इंडियन आइडल' शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जिसमें उनकी अपनी पूर्व प्रोड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनकी बात किसी को छूती नहीं है?'
Dear Sachin, Are you aware of all the @IndiaMeToo stories of multiple women, some minors who came forward in the public domain about Anu Malik, the judge in this same Indian Idol show last year including their own ex producer? Does their trauma not matter or touch anyone? 🧚🏿♀️🔴 https://t.co/jE45Tth1po
पढ़ें: पार्टनर से प्यार का इजहार करना है तो शाहरुख के ये 10 डायलॉग्स, काम आसान कर देंगे