{"_id":"5c640e7bbdec224c741212a4","slug":"singer-sonu-nigam-admitted-in-hospital-again-for-eyes-allergy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन्स के लिए बुरी खबर, हालत बिगड़ने पर सोनू निगम दोबारा अस्पताल में दाखिल, सारे शो कैंसल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन्स के लिए बुरी खबर, हालत बिगड़ने पर सोनू निगम दोबारा अस्पताल में दाखिल, सारे शो कैंसल
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonu nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम की आंखों में एलर्जी बढ़ गई है। इसकी वजह से उन्हें दोबारा हॉस्पिटल ले जाया गया है। इसके चलते बुधवार को मुंबई में होने वाले सोनू के सभी इवेंट भी रद्द कर दिए हैं। एक हफ्ते पहले सोनू ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कर फैन्स से ये जाहिर किया था कि सी फूड की वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई।
2 of 5
Sonu Nigam
सोनू निगम ने 6 फरवरी को इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए थे जिसमें उनकी आंख सूजी हुई नजर आ रही थी। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके ऑक्सीजन मास्क भी लगा दिख रहा था। तब वह दो दिन बाद ही वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए थे। बुधवार को एलर्जी बढ़ने की खबर ने उनके फैन्स की दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
3 of 5
Sonu Nigam
सोनू निगम के करीबियों ने बताया कि वह पिछले दो दिनों तक गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रहे थे, जहां इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को एलर्जी बढ़ने से एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ गई है। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में डॉक्टर्स की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है। उनके चेहरे पर सूजन अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू निगम
पहले अस्पताल में दाखिल होने पर सोनू निगम ने बताते हुए लिखा था, 'सी फूड खाने से ऐसा हो गया हूं । अगर समय रहते मैं हॉस्पिटल नहीं पहुंचता तो ये और भी बढ़ सकता था।' सोनू निगम को इससे पहले आईसीयू से छुट्टी मिल गई थी और वे उड़ीसा अपना शो करने जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच उनकी आंखों की एलर्जी बढ़ गई और उन्हें अपने सारे शो रद्द करने पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
sonu nigam
तस्वीर शेयर करने के साथ सोनू निगम ने अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा था। उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। इससे हमें एक सीख मिलती है कि कभी भी किसी भी एलर्जी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मेरे केस में मुझे सी फूड से एलर्जी हुई। अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं जाता तो बात और बढ़ जाती। मेरे श्वासनली में भी सूजन हो सकती थी और मुझे सांस लेने में दिक्कत हो सकती थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।