{"_id":"66635e05b3c4a9a89c001dcb","slug":"singers-who-failed-in-acting-career-sonu-nigam-mika-singh-himesh-reshamiya-lucky-ali-2024-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singers In Acting: अभिनय की दुनिया में नहीं चला इन सुरों के सरताज का जादू, मन बदलकर किया जनता को खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singers In Acting: अभिनय की दुनिया में नहीं चला इन सुरों के सरताज का जादू, मन बदलकर किया जनता को खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:58 AM IST
सार
बॉलीवुड जगत में एक से बढ़कर एक गायक हैं। हालांकि, इनमें से कुछ चुनिंदा गायकों ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन बतौर अभिनेता ये विफल रहे।
विज्ञापन
1 of 6
अभिनय में बेदम रहे ये गायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अज्ञात क्षेत्रों की खोज करना, बाधाओं को तोड़ना और नए रोमांचों पर चलना-क्या यह रोमांचकारी जीवन का सार नहीं है? यह भावना निस्संदेह इन बॉलीवुड गायकों के मन में थी क्योंकि इन्होंने अपने करियर को एक नई दिशा में ले जाने और अभिनय की दुनिया में उतरने का फैसला किया था। हालांकि, इनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। दर्शकों ने इन्हें अभिनेता के रूप में नकार दिया। आइए इस लेख में इन्हीं गायकों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस सूची में पहला नाम हिमेश रेशमिया का है। गायक के मेलोडी हिट्स आज भी पार्टियों की शान बढ़ाते हैं। म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले हिमेश रेशमिया ने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। गायक की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। हालांकि, बतौर अभिनेता हिमेश रेशमिया कमाल नहीं दिखा पाए। हिमेश ने आपका सुरूर', 'कर्ज', 'द एक्सपोज', 'कजरारे' और 'रेडियो' जैसी फिल्मों में काम किया है। बावजूद इसके वह अभिनय की दुनिया में मनचाही सफलता हासिल नहीं कर सके।
3 of 6
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू निगम ने अपनी आवाज में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। सोनू की गिनती संगीत जगत के वर्सेटाइल गायकों में होती है। हालांकि, जब उन्होंने अभिनय के दुनिया में अपनी पहचान बनानी चाही तो वह बुरी तरह विफल रहे। सोनू को 'जानी दुश्मन', 'काश आप हमारे होते' और 'लव इन नेपाल' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' जीतकर अभिजीत सावंत ने खूब शोहरत बटोरी। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन अभिजीत का भी अभिनय करियर सफल नहीं रहा। उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' से अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
पंजाबी गायक मीका सिंह के गानों की दुनिया दीवानी है। गायक के पंजाबी नंबर पार्टी और फिल्मों की शोभा बढ़ाते हैं। बतौर गायक तो मीका लोगों के जहन पर छाए हुए हैं, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। मीका ने फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।