सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: देर रात एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजते हैं अर्जुन, मलाइका से ब्रेकअप के बीच अभिनेता का कबूलनामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Nov 2024 08:15 AM IST
सार

Arjun Kapoor: अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे और अचानक राहें जुदा हो गईं।

विज्ञापन
Singham 3 star Arjun Kapoor admitted sending late night texts to ex girlfriend amidst break up with Malaika
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कभी बॉलीवुड में 'लवबर्ड' का टैग मिला। दोनों सितारे काफी लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे। उम्र में अच्छा-खासा फासला होने के बाद भी इनके प्यार के खूब चर्चे रहे। हालांकि, कथित तौर पर दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। मलाइका से ब्रेकअप के बीच अर्जुन ने एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसी बात स्वीकार की है, जिसे मलाइका से जोड़कर देखा जा रहा है।

Trending Videos
Singham 3 star Arjun Kapoor admitted sending late night texts to ex girlfriend amidst break up with Malaika
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्स को भेजते हैं देर रात मैसेज?
अभिनेता ने हाल ही में देर रात एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने के बात स्वीकार की है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मैशेबल इंडिया के साथ अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी के कई दिलचस्प पहलुओं पर बात की। एक दौरान एक फनी सेशन के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने किसी दोस्त को देर रात मैसेज भेजा है? अभिनेता ने तुरंत पूछा कि क्या होस्ट ने उनके लिए सवाल को जेनरलाइज किया है? इसके बाद अर्जुन कपूर ने इस सवाल का जवाब 'हां' में दिया। इसके बाद एंकर ने अर्जुन से पूछा कि 'क्या आपने कभी अपने किसी एक्स को देर रात मैसेज भेजा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham 3 star Arjun Kapoor admitted sending late night texts to ex girlfriend amidst break up with Malaika
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor

अर्जुन कपूर ने किया कबूल
एक्स गर्लफ्रेंड को देर रात मैसेज भेजने के सवाल पर अर्जुन कपूर ने मजाइका अंदाज में वह प्लेकार्ड दिखाया जिस पर लिखा था, 'आई हैव'। इस तरह उन्होंने यह स्वीकार कर लिया कि देर रात उन्होंने अपनी एक्स को मैसेज किए हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर ने ऑडियंस की तरफ देखा और मजाकिया अंदाज में पूछा, 'इधर कौन है वो झूठा जो बोल रहा है कभी एक्स को मैसेज नहीं किया है'? अर्जुन कपूर की यह स्वीकारोक्ति ऐसे वक्त में आई है, जब मलाइका के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें खूब चल रही हैं।  

Singham 3 star Arjun Kapoor admitted sending late night texts to ex girlfriend amidst break up with Malaika
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor

मलाइका ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों का रिश्ता काफी स्पेशल रहा। फिलहाल ब्रेकअप की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साधी है। ब्रेकअप की खबरों के बीच इन्होंने एक-दूसरे को लेकर भी कभी कुछ नहीं कहा है। हाल ही में मलाइका ने एक क्रिप्टक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की। इंस्टा स्टोरी पर साझा पोस्ट में लिखा था, 'इस वक्त मेरा रिलेशनशिप स्टेटस', इसमें तीन विकल्प थे- पहला रिलेशनशिप में, दूसरा- सिंगल और तीसरा हे हे हे, अभिनेत्री ने तीसरे विकल्प यानी हेहेहे पर टिक किया। 
Nimrat Kaur: दिलजीत के कॉन्सर्ट को निमरत कौर ने बताया सबसे बेहतरीन, पुणे 'दिल-लुमिनाती टूर' का उठाया आनंद

विज्ञापन
Singham 3 star Arjun Kapoor admitted sending late night texts to ex girlfriend amidst break up with Malaika
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती का रिश्ता कायम
बेशक अर्जुन और मलाइका अब रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अर्जुन कपूर उन्हें संभालते दिखे। बात करें अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की तो वे इन दिनों सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं। इसमें वे डेंजर लंका के नेगेटिव रोल में हैं।
Pushpa 2: पुष्पा 2 के सितारों पर निर्माताओं ने बहाया पानी की तरह पैसा, अल्लू अर्जुन की फीस जानकर घूम जाएगा सिर

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed