फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' के ट्रेलर की अर्जुन ने की तारीफ, बेसब्री से कर रहे फिल्म का इंतजार

Wed, 10 Apr 2024 06:58 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 10 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

अर्जुन कपूर ने सोशल हैंडल पर फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का ट्रेलर साझा किया है। अभिनेता ने लिखा, 'यह देखना अद्भुत है कि आपके दोस्त हर फिल्म के साथ बेहतर काम करने की इच्छा रखते हैं। साथ ही अभिनय की सभी सीमाओं को पार करते रहते हैं।' 

विज्ञापन
Singham Again Arjun Kapoor Praises Rajkummar Rao Starrer Srikanth Aa Raha Hai Sabki Aankhein Kholne Trailer
अर्जुन कपूर, राजकुमार राव (श्रीकांत) - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। दर्शक ट्रेलर में अभिनेता के अभिनय प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी हाल ही में ट्रेलर देखने के बाद राजकुमार राव की जमकर तारीफ की है।

Singham Again Arjun Kapoor Praises Rajkummar Rao Starrer Srikanth Aa Raha Hai Sabki Aankhein Kholne Trailer
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने लिखा, 'यह देखना अद्भुत है कि आपके दोस्त हर फिल्म के साथ बेहतर काम करने की इच्छा रखते हैं। साथ ही अभिनय की सभी सीमाओं को पार करते रहते हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि वह फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 


 

Singham Again Arjun Kapoor Praises Rajkummar Rao Starrer Srikanth Aa Raha Hai Sabki Aankhein Kholne Trailer
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर में श्रीकांत के बचपन से लेकर उद्योगपति बनने तक की झलक दिखाई गई है। वीडियो में देखने को मिलता है कि श्रीकांत बने राजकुमार राव बचपन से ही अपने सपनों के लिए दृढ़ संकल्प हैं और साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहते हैं। वे कहते हैं कि वे भाग नहीं सकते, बल्कि लड़ सकते हैं। नेत्रहीन होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, लेकिन वे हार नहीं मानते और अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं। 

Vir Das Video: वीर दास की बाथरूम में हुई सांप से मुठभेड़, खौफनाक वीडियो साझा कर लिखी मजेदार बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Arjun Kapoor Praises Rajkummar Rao Starrer Srikanth Aa Raha Hai Sabki Aankhein Kholne Trailer
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माताओं द्वारा जारी वीडियो में श्रीकांत के रूप में राजकुमार राव की झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में हैं। यह फिल्म अक्षय तृतीया के अवसर पर 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Singham Again Arjun Kapoor Praises Rajkummar Rao Starrer Srikanth Aa Raha Hai Sabki Aankhein Kholne Trailer
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

Gandhimathi Balan Passes Away: मलयालम निर्माता गांधीमथी बालन का निधन, 66 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed