कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने पिछले साल एमी अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इसी बीच कॉमेडियन ने एक खौफनाक वीडियो साझा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। वीर दास ने अपने रिसॉर्ट के बाथरूम में सांप के साथ अपनी नजदीकी मुठभेड़ की एक क्लिप साझा की है। साथ ही एक्स पर एक लंबा नोट लिखकर पूरी कहानी भी बयां करते नजर आए हैं।
Vir Das Video: वीर दास की बाथरूम में हुई सांप से मुठभेड़, खौफनाक वीडियो साझा कर लिखी मजेदार बात
कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने एक्स पर एक खौफनाक वीडियो साझा किया है। इसमें वीर ने सांप के साथ मुठभेड़ की बात कबूलते हुए मजेदार कैप्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो की शुरुआत सांप की एक झलक से हुई और वीर पास में खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करते नजर आए। वीर ने उन्हें बताया कि सांप फंस गया है। उन्होंने स्टाफ से यह भी पूछा कि क्या यह जहरीला है? क्लिप में सांप को बाथरूम से बाहर निकालने की कोशिश भी देखी जा सकती है।
वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए वीर दास ने कैप्शन में लिखा, 'रात के लिए एक इको रिसॉर्ट में क्योंकि हम पास में शूटिंग कर रहे थे। टॉयलेट करने की जरूरत थी। बाथरूम का दरवाजा खोला, बर्तन के ऊपर खड़ा हुआ, कबाड़ बाहर निकाला, और मेरे सामने शुरू हुआ... एक सांप छत से सीधे फ्लश हैंडल के पास पानी की टंकी पर गिर गया। हां, फिर कभी टॉयलेट नहीं करूंगा।'
At an eco resort for the night because we’re shooting nearby. Needed to take a piss. Opened up the bathroom door, stood over the pot, junk out, and before I began…a snake fell from the ceiling directly on to the water tank near the flush handle. Yup. Never peeing again 👍 pic.twitter.com/OnqX05HJPj
Gandhimathi Balan Passes Away: मलयालम निर्माता गांधीमथी बालन का निधन, 66 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा
वीर दास की क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और एक्स यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'उम्मीद है आप ठीक हैं क्योंकि इसे पढ़ने के बाद मैं सदमे में हूं।' दूसरे ने लिखा, 'मुझे लगता है कि आप चैंबर ऑफ सीक्रेट्स के प्रवेश द्वार पर खड़े हैं।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'हां! कभी किसी इको-रिसॉर्ट में नहीं जाऊंगा।'
Kartik Aaryan Howrah Bridge: हावड़ा ब्रिज पर रूह बाबा बन लूटा लोगों का दिल, कोलकाता पंहुचे कार्तिक आर्यन
वीर दास को आखिरी बार साल 2022 की अमेरिकी फिल्म 'द बबल' में देखा गया था। अब वह जल्द ही अनन्या पांडे की डेब्यू वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगे। इसमें गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्ककन जाफेरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 'कॉल मी बे' का निर्देशन कोलिन डी'कुन्हा ने किया है और इसकी कहनी इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखी है।
Janhvi Kapoor: कैसा जीवन साथी चाहती हैं जान्हवी कपूर? जब अभिनेत्री ने साझा की खूबियों की पूरी लिस्ट