{"_id":"6616757d6134481dc9007fb6","slug":"laapataa-ladies-kiran-rao-on-divorce-with-aamir-khan-reveals-the-reason-behind-protect-son-azad-from-limelight-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiran Rao: आमिर खान से अपने तलाक पर क्या बोलीं किरण राव? बताया- बेटे आजाद को सुर्खियों से कैसे रखती हैं दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiran Rao: आमिर खान से अपने तलाक पर क्या बोलीं किरण राव? बताया- बेटे आजाद को सुर्खियों से कैसे रखती हैं दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
किरण राव ने अपने तलाक को सार्वजनिक करने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'यह एक जरूरी निर्णय था, क्योंकि कुछ मायनों में हमें इसका एहसास है। आप जानते हैं कि आप जनता की नजर में हैं। आप अपना जीवन बहुत सार्वजनिक रूप से जी रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने अपने तलाक की घोषणा से सुर्खियां बटोरीं। किरण राव बीते दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में थी। अपने बेटे आजाद का साथ में पालन करते हुए दोनों साथ में इस फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए थे। तलाक के बाद आमिर और किरण अच्छे दोस्त बन गए और साथ बेटे का पालन कर रहे हैं। किरण ने हाल ही में बताया कि उनके लिए अपने तलाक को सार्वजनिक करना क्यों महत्वपूर्ण था और आजाद को लाइमलाइट से दूर रखने के पीछे क्या कारण था।
2 of 5
किरण राव, आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
किरण राव ने अपने तलाक को सार्वजनिक करने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'यह एक जरूरी निर्णय था, क्योंकि कुछ मायनों में हमें इसका एहसास है। आप जानते हैं कि आप जनता की नजर में हैं। आप अपना जीवन बहुत सार्वजनिक रूप से जी रहे हैं। हम जो कर रहे थे, वह पूरी तरह से कानूनी और नैतिक रूप से सही था। ऐसे में इसके बारे में खुलकर बात करना बेहतर है। साथ ही हमने सोचा लोगों को इसके बारे में यूं ही अनुमान न लगाने दें।'
उन्होंने कहा, 'जब किसी सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी की बात आती है तो कैसे कुछ लोग ट्रोल करने लगते हैं। आपके कहने के बाद भी लोग इसका मतलब बताने लगते हैं। मगर जब आप ऐसा नहीं करते हैं, तो लोगों के लिए बकवास करना बहुत आसान हो जाता है। हमने देखा है कि जब बड़ी हस्तियां परेशानी और बुरे समय से गुजर रही होती हैं, तो उन्हें किस तरह से घसीटा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किरण राव, आमिर खान
- फोटो : social media
वहीं, अपने बेटे आजाद को सुर्खियों से दूर रखने के लिए आमिर और किरण ने कई कदम उठाए हैं। इसपर बात करते हुए किरण राव ने कहा, 'आजाद भी ऐसे ही हैं। मैंने उनसे कहा है कि अगर लोग आपसे फोटो के लिए बोलते हैं और आप उससे सहमत हैं तो हां कह दें और सहमत नहीं हैं, मना कर दें। हम लोग जब एयरपोर्ट पर जाते हैं, तो उनसे फोटो के लिए बोलते हैं, तो कई बार वह हां कर देते हैं, तो कई बार न बोल देते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान और किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने 2005 में शादी की थी। वहीं, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अपने तलाक की घोषणा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।