मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन को लेकर लंबे समय से हवा बनी हुई थी, लेकिन दिवाली के एक दिन बाद रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर बड़ा धमाका नहीं कर सकी। फिल्म में आधा दर्जन से ज्यादा सितारे होने के बावजूद यह फिल्म अच्छी ओपनिंग नहीं ले सकी। जबर्दस्त प्रचार के बावजूद यह फिल्म दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी है।
Singham Again Box Office Collection: सिंघम अगेन पर भारी जवान-पठान, दूसरे दिन 100 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी फिल्म
बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पा रही है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने संतोषजनक कमाई नहीं की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघम अगेन का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे हैं। वहीं, फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए निर्देशक ने इसमें चुलबुल पांडे की झलक दिखाई है। हालांकि, कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक अपनी शुरुआत नहीं कर सकी है।
350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म पहले दिन आमिर खान की फ्लॉप फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से भी पीछे रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
वहीं, सिंघम अगेन की तुलना अगर पठान और जवान से करें तो शाहरुख खान की फिल्म के आगे यह कहीं भी टिकती नजर नहीं आती। 300 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, 240 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई पठान ने 57 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेकर बड़ा धमाल मचाया था।
सिंघम अगेन के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म शनिवार को भी संतोषजनक कमाई करने में नाकाम रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने 37.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 81.2 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि शाहरुख खान की जवान ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ कुल 128.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, पठान ने दूसरे दिन 70.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 127.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें