सत्या, शूल और राजनीति से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर और अलीगढ़ तक इन फिल्मों के जरिए दुनिया ने देखा है कि मनोज बाजपेयी अपने आप में अभिनय का पूरा पावरहाउस हैं। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं की अगर बात की जाए तो उसमें मनोज बाजपेयी का नाम जरूर लिया जाएगा। बीते दिन अभिनेता की नई फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है जी5 पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने एक बेहतरीन वकील की भूमिका निभाई है, जो खुद को स्वयंभू समझने वाले आशाराम के खिलाफ एक नाबालिग की तरफ से केस लड़ता है और उसे जीत दिलाता है। हाल ही में अभिनेता एक इंटरव्यू में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की।
Manoj Bajpayee: बेहतरीन डांसर थे मनोज बाजपेयी, फिर इस एक्टर की परफॉर्मेंस देख डांस से कर लिया तौबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने महेश भट्ट के साथ अपनी बातचीत को याद किया। उन्होंने कहा कि जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे फैमिली मैन के नाम से पुकारा। कई साल पहले जब मैं उनके साथ घूमता था तो मैंने उनसे पूछा था कि हमारे हीरो कभी वास्तविक क्यों नहीं हो सकते। इसपर उन्होंने मुझसे कहा था कि यह सोचना भी भ्रम होगा कि हीरो वास्तविक हो सकते हैं, क्योंकि उनको एक निश्चित तरीके से डिजाइन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का हिस्सा बनीं निम्रत-सारा अली खान, इस दिन शुरू होगी मूवी की शूटिंग
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि फैमिली मैन देखने के बाद जब महेश जी ने मुझे फोन किया तो उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि हीरो की व्याख्या इतनी बदली जा सकती है। उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए बधाई दी। अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह कभी किसी अवॉर्ड शो के लिए डांस नहीं करना चाहते। इसपर हंसते हुए अभिनेता ने कहाा, मैं कर ही नहीं सकता। ईमानदारी से कहूं तो मैंने एक बार हाथ आजमाया था, लेकिन मैं असफल रहा।
अभिनेता ने आगे कहा कि मैंने फिल्मफेयर में घाट के एक गाने पर डांस किया था। इसके लास्ट में मैं इतना थक गया था कि हांफ रहा था, और फिर जिस दिन ऋतिक रोशन सीन में पहुंचे तो मैंने डांस करना छोड़ दिया। मैं इन सभी नई चीजों को सीखने के लिए मैं वापस डांस स्कूल नहीं जा सका। मैंने सभी से कहा कि कृपया मुझे इससे बाहर रखें।
मनोज बाजपेयी ने बताया कि जब उन्होंने ऋतिक रोशन को डांस करते देखा तो उन्होंने कहा कि अब वह ये नहीं सीख सकते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मैं डांस में ट्रेन्ड हूं लेकिन जब ऋतिक आया ना, मैंने ऋतिक को देखा तो मैंने कहा आज के बाद डांसिंग का ख्वॉब बंद क्योंकि अब ये नहीं सीख सकता मैं।' एक्टर ने अपनी फिल्म 'सत्या' के पॉपुलर गाने 'सपने में मिलती है' की परफॉर्मेंस को याद किया और बताया कि वह उन्होंने ऋतिक के डेब्यू के पहले ही किया था जो डांस था।