{"_id":"6851275c69c03b2f2d09cb25","slug":"sitaare-zameen-par-actress-genelia-dsouza-on-work-life-balance-amid-deepika-padukone-8-hour-shift-controversy-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Genelia D'Souza: 'मैं रोज 10 घंटे काम करती हूं', शिफ्ट टाइम पर बोलीं जेनेलिया, कहा- 'मुश्किल है, असंभव नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Genelia D'Souza: 'मैं रोज 10 घंटे काम करती हूं', शिफ्ट टाइम पर बोलीं जेनेलिया, कहा- 'मुश्किल है, असंभव नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
Genelia D'Souza On Work-life balance: अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने वर्क-लाइफ बैलेंस और शिफ्ट टाइमिंग पर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने जब से फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ी है, इंडस्ट्री में शिफ्ट टाइमिंग और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, दीपिका ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से आठ घंटे की शिफ्ट करने की शर्त रखी थी। इस पर सहमति नहीं बनने पर दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद कई सितारे दीपिका के बचाव में आ चुके हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा से जब वर्क-लाइफ बैलेंस से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे हर दिन 10 घंटे काम करती हैं।
बोलीं- 'मैं 10 घंटे काम करती हूं'
जेनेलिया डिसूजा फिल्म 'सितारे जमीन पर' फिल्म में नजर आएंगी, जो इसी महीने रिलीज होगी। हाल ही में जूम से बातचीत में जेनेलिया डिसूजा ने बताया कि वे अपनी निजी जिंदगी को कैसे मैनेज करती हैं? अभिनेत्री ने कहा कि डायरेक्टर जब काम के घंटे बढ़ा देते हैं तो वे एडजस्टमेंट कर लेती हैं। जेनेलिया ने कहा, 'यह मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। मैं दिन में 10 घंटे काम करती हूं और ऐसे दिन भी आते हैं जब डायरेक्टर इसे बढ़ाकर 11 या 12 घंटे करने के लिए कहते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जेनेलिया की लाल साड़ी
- फोटो : Instagram
'आपसी समझ की जरूरत'
जेनेलिया डिसूजा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह ठीक है, लेकिन हमें उन एडजस्टमेंट को करने के लिए समय चाहिए। जब आपके पास एक या दो दिन होते हैं, जब आपको ज्यादा काम करना पड़ता है। यह एक आपसी समझ और प्रोसेस भी है, जिसकी जरूरत है'। काम के घंटों को लेकर जेनेलिया की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका के बाहर होने के बाद शिफ्ट टाइमिंग को लेकर बहस छिड़ी है।
दीपिका ने रखी थीं ये शर्तें
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण काम करने वाली थीं। मगर उन्होंने आठ घंटे की शिफ्ट करने की शर्त रखी। साथ ही 40 करोड़ रुपये फीस की डिमांड रखी। कहा यह भी गया कि निर्देशक ने उनसे तेलुगु सीखने को भी कहा। इन सभी शर्तों पर दीपिका और संदीप रेड्डी के बीच सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। अब इस फिल्म में अभिनत्री तृप्ति डिमरी लीड रोल कर रही हैं। मगर, फिल्म से दीपिका के बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई है।
सितारे जमीन पर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany
कब रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'
बात करें जेनेलिया की तो फिल्म 'सितारे जमीन पर' में वे आमिर खान के साथ नजर आएंगी। वे अभिनेता की पत्नी की भूमिका अदा कर रही हैं। आर एस प्रसन्ना निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X