फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sitaramam: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है ‘सीता रामम’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Wed, 09 Nov 2022 01:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Nov 2022 01:26 PM IST
सार

बीते दिनों की रिलीज हुई सलमान दुलकर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सीता रामम को देशभर में लोगों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा फिल्म को बाद में हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Sitaramam hindi version to be stream on disney plus hotstar from 18th november
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते दिनों की रिलीज हुई सलमान दुलकर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सीता रामम को देशभर में लोगों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा फिल्म को बाद में हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था। अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया था। ऐसे में फैंस बेसब्री से इस फिल्म के हिंदी वर्जन के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अब फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 




Sita Ramam Movie Review: मणिरत्नम की ‘रोजा’ सी महकती प्रेम कहानी, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर का बेमिसाल अभिनय

Sitaramam hindi version to be stream on disney plus hotstar from 18th november
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म का हिंदी वर्जन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। फैंस 18 नवंबर से फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी ने कहा कि सीता रामम को भाषाओं की बाधाओं को तोड़ने के मकसद से एक बड़े कैनवास पर बनाया गया था। इसकी कहानी में एक रोमांस है, जिसे हर कोई समझ सकता है और इसका आनंद भी ले सकता है। मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं।

Ali Fazal: हॉलीवुड में अली फजल का बढ़ा दबदबा, 'अफगानिस्तान की महिलाओं' पर आधारित फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार

Sitaramam hindi version to be stream on disney plus hotstar from 18th november
सीता रामम - फोटो : insta

वहीं, फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आए दुलकर सलमान ने कहा कि, मैं सीता रामम जैसी काव्यात्मक रोमांस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह फिल्म सार्वभौमिक है और यही वजह है  कि इसने दर्शकों के साथ तालमेल बिठाया है। मुझे विश्वास है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे देख लोग इसकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी और अनूठी कहानी से प्रभावित होंगे।

Pawan Singh-Jyoti: पवन सिंह के फैंस ने दी ज्योति को धमकी, बोले- भइया को खरोंच भी आई तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Sitaramam hindi version to be stream on disney plus hotstar from 18th november
सीता रामम - फोटो : Social media

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा सीता रामम की रहस् पूर्ण कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा आकर्षण था। इस दौरान मुझे कुछ छोटी-छोटी बाधाओं के अनुकूल काफी कुछ सीखना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद में उत्साहित थी। इस तरह की अविश्वसनीय टीम के साथ रहना और दुलकर के साथ काम करना काफी फायदेमंद था। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शकों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म और सीता और राम की कहानी देखने को मिलेगी।

Rashmika Mandanna: लगातार जारी ट्रोलिंग से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed