फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force Advance Booking: क्या करवट लेगी खिलाड़ी की किस्मत? एडवांस बुकिंग में ऐसा है 'स्काई फोर्स' का हाल?

Thu, 23 Jan 2025 03:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

Sky Force Advance Booking: अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'स्काई फोर्स' कल शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में फिल्म की हालत कैसी है? जानते हैं

विज्ञापन
Sky Force First Day Advance Booking Report: Akshay Kumar and Veer Pahariya movie day 1 box office prediction
स्काई फोर्स से अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया का लुक हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले कल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म के जरिए वीर पहाड़िया डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग जारी है। पिछले काफी वक्त से खिलाड़ी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में नए साल में आ रही उनकी पहली फिल्म एडवांस बुकिंग में कैसा प्रदर्शन कर रही है? जानते हैं...

Sky Force First Day Advance Booking Report: Akshay Kumar and Veer Pahariya movie day 1 box office prediction
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

अब तक कितने टिकट बिके?
फिल्म 'स्काई फोर्स' से अक्षय कुमार को काफी उम्मीदे हैं। दर्शक भी उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग से करीब 1.82  करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल 76486 टिकट बिके हैं। यह टिकट 9940 शो के लिए हैं। हिंदी 2डी में फिल्म के 74632 टिकट बिके हैं, जबकि हिंदी 3डी में 1854 टिकट बिक पाए हैं। ब्लॉक सीट के साथ कुल 2.95 करोड़ रुपये के टिकट बिके हैं।

Akshay Kumar: क्या वाकई विवेक ओबेरॉय को अपने घर में डिनर करता छोड़ सोने चले गए थे खिलाड़ी? खुद बताई सच्चाई

Sky Force First Day Advance Booking Report: Akshay Kumar and Veer Pahariya movie day 1 box office prediction
फिल्म स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

किस राज्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन?
अगर राज्यवार बात करें तो 'स्काई फोर्स' के सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिके हैं। यहां 36.46 लाख रुपये के टिकट बिके हैं, वहीं ब्लॉक सीट के साथ यह आंकड़ा 50.72 लाख रुपये है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है। तीसने नंबर पर राजस्थान।

यह खबर भी पढ़ें:
Samantha Ruth Prabhu: वेब सीरीज में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु, सेट पर हुईं शामिल, नाम होगा रक्त ब्रह्मांड

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force First Day Advance Booking Report: Akshay Kumar and Veer Pahariya movie day 1 box office prediction
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

कितना है फिल्म का बजट?
फिल्म 'स्काई फोर्स' करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'स्काई फोर्स' तीन से चार करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। अक्षय कुमार के करियर की पिछले कई फिल्में फ्लॉप रह हैं। फिर चाहें खेल खेल में हो, यहा बड़े मियां छोटे मियां। देखना होगा कि क्या 'स्काई फोर्स' के साथ उनकी किस्मत कि सितारे बदलेंगे? संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी अहम रोल में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Yash: कभी चाय बेचकर रोजाना 50 रुपये कमाए, अब फिल्म के लिए ली 200 करोड़ की फीस; केजीएफ से स्टार बने यश की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed