सब्सक्राइब करें

Sky Force Collection Day 2: वीकएंड पर 'स्काई फोर्स' ने भरी उड़ान, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2025 12:27 PM IST
सार

Sky Force Movie Box Office Collection Day 2: 'स्काई फोर्स' की कमाई में दूसरे दिन अच्छा उछाल नजर आया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक कलेक्शन कितना रहा है।

विज्ञापन
Sky Force Movie Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Film Total Earnings
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों की काफी ज्यादा तारीफें मिली हैं। यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही है। एक्शन, बहादुरी और बलिदान की सच्ची कहानी देश भर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है और सकारात्मक चर्चा के साथ इसकी चर्चा हर दिन मजबूत हो रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।


Akshay Kumar Movies BO: खिलाड़ी के लिए अच्छा शगुन लेकर आई ‘स्काई फोर्स’, पिछली फिल्मों के मुकाबले कहां ठहरी?

Trending Videos
Sky Force Movie Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Film Total Earnings
'स्काई फोर्स' - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल पर 'खिलाड़ी' की सधी शुरुआत

अक्षय कुमार की फिल्म आमतौर पर बड़े बजट की होती है। वहीं, फिल्म अगर वायु सेना पर आधारित हो तो इसका बजट खुद-ब-खुद ही ज्यादा हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्काई फोर्स' का बजट 100 करोड़ का है। हालांकि, पहले दिन यह फिल्म अपनी लागत का 10 फीसदी से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है, जो अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं के लिए एक शुभ संकेत माना जा सकता है। निर्मताओं के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन इस फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की। 
Akshay Kumar: बॉलीवुड में ये बदलाव लाना चाहते हैं अक्षय कुमार, स्काई फोर्स एक्टर ने दिया वीर पहाड़िया को जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force Movie Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Film Total Earnings
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछली पांच फिल्मों में अक्षय की दूसरी सबसे अच्छी ओपनर

'स्काई फोर्स' का कलेक्शन इसके बजट के मुताबिक अच्छा कहा जा सकता। अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों की तुलना में फिल्म का प्रदर्शन काफी हद तक ठीक है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद यह उनकी दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट 350 करोड़ के आस-पास था। 

Sky Force Movie Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Film Total Earnings
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
 
फिल्म                     ओपनिंग डे कलेक्शन
स्काई फोर्स ** 15.3 करोड़
खेल खेल में  5.23 करोड़
सरफिरा               2.50 करोड़
बड़े मियां छोटे मियां 16.07 करोड़
मिशन रानीगंज 2.80 करोड़

**सिनेमाघरों में हो रही प्रदर्शित
 
विज्ञापन
Sky Force Movie Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Film Total Earnings
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
दूसरे दिन इतनी रही कमाई

पहले दिन जनता से मिली तारीफ की वजह से फिल्म को दूसरे दिन फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने दूसरे दिन 75 फीसदी के उछाल के साथ 26.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 41.60 करोड़ रुपये हो गई है। 

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed