फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force: 'स्काई फोर्स' का प्रमोशनल सॉन्ग मसूरी में होगा शूट, कैमियो की अटकलें हुई तेज

Wed, 11 Dec 2024 06:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

अक्षय कुमार की देशभक्ति ड्रामा 'स्काई फोर्स' के निर्माताओं ने एक बड़ा प्लान बनाया है। एक प्रमोशनल सॉन्ग मसूरी में रिलीज होने जा रहा है, जिसमें एक ए लिस्टर अभिनेता के जुड़ने की खबरें हैं। 

विज्ञापन
Sky Force Promotional song will shot in Mussoorie Akshay Kumar Nimrat Kaur Veer Pahariya cameo speculation
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार की देशभक्ति ड्रामा 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले इसके निर्देशकों संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने एक भव्य प्रमोशनल नंबर शूट करने की योजना बनाई है। गाने में अक्षय कुमार और निम्रत कौर के साथ-साथ वीर पहाड़िया भी होंगे, जो इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 

Sky Force Promotional song will shot in Mussoorie Akshay Kumar Nimrat Kaur Veer Pahariya cameo speculation
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

मसूरी में शूट होगा गाना 

'स्काई फोर्स' का प्रमोशनल सॉन्ग मसूरी में फिल्माया जाएगा। शूटिंग 18 दिसंबर से शुरू होकर चार दिनों तक चलेगी। गाने से एक ए-लिस्टर अभिनेता के उनके साथ जुड़ने की जानकारी है, जिसने एक कैमियो के बारे में अटकलों को हवा दे दी है। गाने को लेकर जानकारी है, 'लक्ष्य एक दृश्य और संगीतमय तमाशा बनाना है जो 24 जनवरी की रिलीज से पहले दर्शकों को पसंद आएगा।'

Sky Force Promotional song will shot in Mussoorie Akshay Kumar Nimrat Kaur Veer Pahariya cameo speculation
निम्रत कौर-स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट है फिल्म

रचनात्मक निर्माता, अमर कौशिक और निर्देशक जोड़ी इस सप्ताह प्री-प्रोडक्शन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। गाने की सेटिंग में मसूरी के कुछ सबसे खूबसूरत स्थानों को शामिल किया जाएगा। दिनेश विजान, अमर कौशिक और बाकी क्रू का मानना है कि 'स्काई फोर्स' गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए परफेक्ट फिल्म है। यह देशभक्तिपूर्ण, भावनात्मक रूप से भरपूर, नाटकीय और एक्शन से भरपूर फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force Promotional song will shot in Mussoorie Akshay Kumar Nimrat Kaur Veer Pahariya cameo speculation
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'स्काई फोर्स' की कहानी

'स्काई फोर्स', अक्षय कुमार की 2025 की पहली रिलीज होगी। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पहले हवाई हमले की घटना दिखाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि 'स्काई फोर्स' गणतंत्र दिवस सप्ताह के दौरान रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की छठी फिल्म होगी।

विज्ञापन
Sky Force Promotional song will shot in Mussoorie Akshay Kumar Nimrat Kaur Veer Pahariya cameo speculation
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं अक्षय कुमार की फिल्में

अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सौगंध' (1991) 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'एलान' (1994), 'खाकी' (2004), 'बेबी' (2015), और 'एयरलिफ्ट' (2016) ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ही सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 

 

Atul Subhash case: ‘99% शादियों में पुरुषों का ही दोष होता है..’ बंगलूरू टेक केस पर यह क्या बोल गईं कंगना रनौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed