{"_id":"677a13a3bd59d9b4b704ff5c","slug":"sky-force-trailer-released-today-akshay-kumar-veer-pahariya-look-goes-viral-2025-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:37 AM IST
सार
Sky Force Trailer Released: इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्काई फोर्स से अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का मोशन पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। अब मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म से वीर और अक्षय का लुक जारी करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स से अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया का लुक हुआ वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म स्काई फोर्स से दोनों अभिनेताओं का जबर्दस्त लुक सामने आ चुका है। हेलिकॉप्टर से दोनों अभिनेताओं ने जबर्दस्त एंट्री से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। साथ ही कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर मैडॉक फिल्म्स ने ट्रेलर की जानकारी शेयर की है कि आज कितने बजे स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
2 of 5
पहली बार साथ नजर आएंगे वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
मैडॉक फिल्म्स ने कुछ ही देर पहले फिल्म स्काई फोर्स से वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार का लुक जारी किया है। दोनों स्टार्स ने हेलिकॉप्टर से एंट्री ली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
3 of 5
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
फिल्म में भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी को दिखाया गया है
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा अपनी पहली निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है।
Daaku Maharaaj Trailer: 'डाकू महाराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नंदमुरी-बॉबी देओल का दिखा जबर्दस्त एक्शन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।