फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के मामले में ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के मधुर मित्तल को राहत, 26 मार्च तक गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Sat, 13 Mar 2021 11:29 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Mar 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal was granted pre arrest bail in sexual assault case
मधुर मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम
स्लमडॉग मिलियनेयर के अभिनेता मधुर मित्तल पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने यौन शोषण और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब मुंबई के एक सेशंस कोर्ट ने मधुर की गिरफ्तारी पर 26 मार्च तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी है।

 
Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal was granted pre arrest bail in sexual assault case
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram

मधुर मित्तल की वकील सवीना बेदी सच्चर ने कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। शुक्रवार को अभिनेता की याचिका पर पहली सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि 'घटना और एफआईआर दर्ज कराने के बीच लंबा वक्त है। आरोप लगाया गया है कि 13 फरवरी को मारपीट की गई थी। फिर 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज क्यों की गई? ऐसा लग रहा है कि अभिनेता को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इसलिए पुलिस 26 मार्च तक मधुर पर एक्शन ना लें।'

Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal was granted pre arrest bail in sexual assault case
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram

मधुर के मुताबिक, लड़की ने उनकी मां के साथ बहस की थी जिसके बाद उसने घर छोड़ दिया और उसके लिए एक घर खोजने के लिए जहां वे दोनों साथ रह सकें। लड़की ने उस अपार्टमेंट के किराए को साझा करने के लिए उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal was granted pre arrest bail in sexual assault case
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram

क्या है पूरा मामला
यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। मधुर के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मारपीट कर घायल करने और यौन दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। बताया गया कि शिकायतकर्ता मधुर से साल 2020 में दिसंबर माह में मिली थीं। इसके कुछ ही दिनों बाद मधुर ने शराब के नशे में उन्हें मारा और उनका यौन शोषण किया। 

विज्ञापन
Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal was granted pre arrest bail in sexual assault case
अभिनेता मधुर मित्तल - फोटो : Instagram

पीड़िता के वकील ने क्या कहा
पीड़िता के वकील ने बताया कि उनकी क्लायंट ने घटना से दो दिन पहले 11 फरवरी को मधुर से सारे संपर्क खत्म कर दिए थे। मधुर बहुत गुस्से में था और बिना किसी बातचीत के उनके कमरे में घुस गया। इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि मधुर ने पीड़िता की गर्दन पकड़कर कई बार उन्हें थप्पड़ लगाए, बाल-कान खींचे और आंख के नीचे पंच कर दिया। शिकायत में इसे यौन हमला कहा गया है। वकील ने कहा कि पीड़िता के चेहरे, गर्दन, छाती, पसलियों, हाथों, पीठ, कान और आंखों में चोट आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed