फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर पर इतनी फिदा थीं स्मिता पाटिल, पहली पत्नी को तलाक दिलवाकर रचाई थी उनसे शादी

Tue, 16 Oct 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Smita Patil and Raj Babbar love story on her Birthday
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार स्मिता पाटिल का जन्मदिन 17 अक्तूबर को होता है। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1952 में फिल्म 'घुंघरू' से की थी। स्मिता जितनी अपनी फिल्मों के लिए मशहूर थीं उतनी ही वह अभिनेता राज बब्बर के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर भी चर्चा में रही थीं। 80 के दशक में राज बब्बर बॉलीवुड का वह चमकता सितारा थे जिसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां दीवानी थी। 
Smita Patil and Raj Babbar love story on her Birthday
राज बब्बर स्मिता पाटिल के प्यार में दीवाने थे। राज बब्बर उनके इतने बड़े दीवाने हो गए थे कि उन्होंने स्मिता के लिए अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़ने तक का फैसला कर लिया था। राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी रिश्तों के लिए भी काफी चर्चा में रहे थे। जब राज बब्बर स्ट्रगल कर रहे थे तभी उन्हें नादिरा से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी। 
Smita Patil and Raj Babbar love story on her Birthday
नादिरा के बाद राज बब्बर को दूसरी बार प्यार हुआ। यह खूबसूरत अदाकारा स्मिता पाटिल थीं। कहा जाता है कि फिल्म 'भीगी पलकें' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल को प्यार हो गया था। राज बब्बर उस वक्त स्मिता के प्यार में इस कदर पागल थे कि कुछ भी कर सकते थे। स्मिता की दीवानगी राज बब्बर के सिर इतनी चढ़ गई थी कि 80 के दशक में ही यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इसके साथ ही राज ने नादिरा को छोड़ स्मिता से शादी तक रचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smita Patil and Raj Babbar love story on her Birthday
राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। जूही, आर्य और प्रतीक बब्बर। जूही और आर्य नादिरा से है तो वहीं प्रतीक स्मिता और राज का बेटा है। स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर फिर से अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए थे। इस वजह से स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर से भी राज बब्बर के बीच काफी विवाद रहने लगए थे।
विज्ञापन
Smita Patil and Raj Babbar love story on her Birthday
आपको बता दें कि स्मिता पाटिल ने अपने फिल्म करियर में नमक हलाल, आखिर क्यों और नजराना जैसी कई शानदार फिल्में की। स्मिता पाटिल को बॉलीवुड फिल्मों में खास योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed